फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Answer Key Challenge: Last Chance to File Objections as Window Closes Tomorrow

CUET UG: सीयूईटी यूजी की उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करने का मौका, कल बंद होगी विंडो; दर्ज करें आपत्ति

Thu, 19 Jun 2025 02:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 19 Jun 2025 02:46 PM IST
सार

CUET UG 2025 Answer Key: सीयूईटी यूजी 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 20 जून को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 200 रुपये शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET UG Answer Key Challenge: Last Chance to File Objections as Window Closes Tomorrow
CUET UG 2025 Answer Key - फोटो : freepik

विस्तार

CUET UG 2025 Answer Key Challenge: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 20 जून 2025 (रात 11:50 बजे तक) को इस आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन छात्रों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, वे cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैसे दर्ज करें आपत्ति?

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (या पासवर्ड) की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में साक्ष्य (प्रमाण) भी प्रस्तुत करने होंगे। यदि बिना प्रमाण आपत्ति दर्ज की जाती है, तो वह स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी। उनके मूल्यांकन के आधार पर ही अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) तैयार की जाएगी और इसके आधार पर ही सीयूईटी यूजी 2025 का अंतिम परिणाम (Result) जारी किया जाएगा।

13 मई से 4 जून तक हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 के बीच किया गया था। हालांकि, अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग की परीक्षा जो पहले 13 और 16 मई को आयोजित की गई थी, उसका पुनर्निर्धारण कर 2 और 4 जून को दोबारा आयोजित किया गया। इसी तरह तमिल और उर्दू विषयों की परीक्षा जो पहले 22 मई को होनी थी, उसे 4 जून 2025 को आयोजित किया गया।

आपत्ति दर्ज करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर “Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (एप्लिकेशन नंबर और DOB/पासवर्ड) डालें।
  • अब उत्तर कुंजी से संबंधित प्रश्न सूची सामने आएगी।
  • जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उन्हें चुनें और 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क भुगतान करें।
  • सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed