CUET UG 2025 Exam: 26 मई की सीयूईटी यूजी परीक्षा में तकनीकी खराबी, छात्रों का दावा; कई केंद्रों पर हुई देरी
CUET UG 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई। कई केंद्रों से शिकायतें सामने आईं कि परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने की वजह से छात्रों को समय पर प्रवेश नहीं दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2025 Exam Technical Glitches: 26 मई 2025 को आयोजित हुई सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा उस समय विवादों में आ गई जब देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों के चलते परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई।
पैन इंडिया सर्वर इश्यू से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से लेकर दिल्ली, पटना, कानपुर और फरीदाबाद तक कई केंद्रों से शिकायतें सामने आईं कि परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने की वजह से छात्रों को समय पर प्रवेश नहीं दिया गया। अयोध्या के एक केंद्र की तस्वीर साझा करते हुए एक उम्मीदवार ने लिखा, “सुबह 8:25 बजे तक किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी गई, जबकि रिपोर्टिंग टाइम 7 से 8:30 बजे था। केंद्र कह रहा है कि सर्वर डाउन है।”
8:25 am right now
— MANOJ KUMAR VERMA (@manucu07_manu) May 26, 2025
This is a cuet UG examination Ayodhya Centre
Reporting time for exam is 7-8:30
Servers are down according to the centre and no student has been allowed entry till now
W management by NTA and it's examination centers #cuetug2025 #cuet #nta @NTA_Exams pic.twitter.com/nBZpveTT0k
देशभर के कई केंद्रों पर 'अनिश्चितता' का माहौल
राजधानी दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा में देरी की जानकारी सामने आई है। एक प्रोफेसर ने लिखा, “CUET UG 2025 की 26 मई को सुबह 9 बजे होने वाली परीक्षा Pawan Ganga Education Centre 2 पर अभी भी अनिश्चित है।”
CUET UG exam 26May 2025 of 9.00 am uncetain at pawan ganga education centre 2 @NTA_Exams pic.twitter.com/8kbZm1IMYN
— M A Singh (@MAmarjeetS48895) May 26, 2025
कानपुर के Unzip Technology Center में भी परीक्षा की पहली शिफ्ट होनी थी, लेकिन वहां मौजूद छात्रों को बताया गया कि "पैन इंडिया सर्वर" में समस्या आ गई है। एक परीक्षार्थी ने सवाल किया, "अगर सर्वर में समस्या थी तो बिल्डिंग के बाहर रोल नंबर की लिस्ट कल से क्यों नहीं लगाई गई?"
@NTA_Exams @UPGovt कानपुर के सेंटर unzip टेक्नोलॉजी में सुबह की शिफ्ट में cuet ug का पेपर होना था। सेंटर पर बताया जा रहा है कि पैन इंडिया सर्वर की दिक्कत है। और अगर सर्वर की दिक्कत है तो कल से अब तक रोल नंबर की लिस्ट बिल्डिंग से बाहर क्यों नहीं लगाई गई? @JaikyYadav16 pic.twitter.com/lZSjTok6MT
— Adarsh Yadav (@adarshkaaari) May 26, 2025
फरीदाबाद के एक अन्य केंद्र (ABCD E Exam Vidya Mansion, TCS Ajronda Chowk के पीछे) में भी सुबह 8 बजे तकनीकी खराबी के चलते छात्रों को प्रवेश नहीं मिला।
@dpradhanbjp @NTA_Exams @EduMinOfIndia @narendramodi
— MUKTESHWAR SINGH (@muktesh0002) May 26, 2025
CUET UG 2025 has an exam today
The centre ABCD E Exam Vidya mansion behind TCS Ajronda chowk Faridabad is not letting candidates to enter the examination hall at 8:00 AM reporting technical issues.
Please take cognizance. pic.twitter.com/PN4dqsZlHH
इससे पहले भी परीक्षा हो चुकी है रद्द
NTA पहले भी 14 मई 2025 को श्रीनगर केंद्र पर सर्वर समस्याओं के चलते परीक्षा रद्द कर चुका है। अब छात्रों को उम्मीद है कि 26 मई की परीक्षा भी पुनः निर्धारित की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों ने एनटीए से मांग की है कि वह जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करे और यह बताए कि जिन छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है, उनके लिए अगला कदम क्या होगा।
कमेंट
कमेंट X