फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET- UG 2024: Top central universities participating in cuet exam, check list and courses here

CUET- UG 2024: देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में सीयूईटी यूजी से ले सकेंगे प्रवेश, यहां जानें कोर्सेज के नाम

Wed, 10 Jul 2024 11:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

CUET- UG 2024: केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ना भारत में कई छात्रों का सपना होता है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने के लिए एक छात्र को कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद ही, वे इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। आइए जानते हैं, उन टॉप-10 सेन्ट्रल यूनिवर्सिटीज के नाम जो स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश देती है।

विज्ञापन
CUET- UG 2024: Top central universities participating in cuet exam, check list and courses here
CUET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CUET- UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी। भारत में कई सेंट्रल यूनिवर्सिटीज है, जो सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर छात्रों को एडमिशन देती है। 

विज्ञापन


सीयूईटी यूजी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 57 राज्य विश्वविद्यालय, 37 डीम्ड विश्वविद्यालय, 196 निजी विश्वविद्यालय और 8 अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं। सीयूईटी यूजी में भाग लेने वाला प्रत्येक विश्वविद्यालय छात्रों को उनके सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन देता है। लेकिन, आज हम जानेंगे देश की टॉप 10 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की जहां छात्र सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन ले सकेंगे।

विज्ञापन

देश की टॉप टेन सेंट्रल यूनिवर्सिटीज
  • जवाहरलाल यूनिवर्सिटी (jNU)
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU)
  • अलीगढ़ मस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH)
  • दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
  • केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय (CPU)
  • विश्व भारती विश्वविद्यालय (VBU)
  • द इंग्लिश एन्ड फॉरेन लेंगुएज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद (EFLU)
  • राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ)

जवाहरलाल यूनिवर्सिटी (jNU): हमेशा से राजनीतिक मुद्दों को लेकर विवादों मे रहने वाला जेएनयू विश्वविद्यालय भी अब सीयूईटी के माध्यम से यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने लगा है। जेएनयू सीयूईटी के माध्यम कई विदेशी भाषाओं में से स्नातक डिग्री प्रदान करता है, जिसमें पश्तो, फारसी, अरबी, जापानी, कोरियाई, चीनी, फेंच, जर्मन, स्पेनिश और रूसी शामिल है। 

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU): बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विभिन्न धाराओं में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। बीएचयू स्नातक पाठ्यक्रमों में सामाजिक विज्ञान, बीए एलएलबी, बीए कला ऑनर्स, कृषि ऑनर्स, बी.कॉम ऑनर्स, बी.एस.सी ऑनर्स, खाद्य प्रौद्योगिकी में बी.टेक आदि कार्यक्रम प्रदान करता है। 

अलीगढ़ मस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU): अलिगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्नातक में वोकेशनल कोर्सेज के साथ 12 ऑनर्स पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है, जिसमें संस्कृत, रूसी, भाषाविज्ञान, एजुकेशन, दर्शनशास्त्र, भूगोल, सांख्यिकी, सामुदायिक विज्ञान, हिंदी, वुमेन एजुकेशन, फारसी, संस्कृत आदि शामिल है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI): जामिया मिल्लिया इस्लामिया विभिन्न भाषाओं में 15 ऑनर्स पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/सिविल/सीएसई में बीटेक जेएमआई में सबसे बेहतरीन पाठ्यक्रमों में से एक है। मैनेजमेंट स्ट्रीम में पीजी स्तर पर, यह अपने एमबीए और एमए कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।

हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH): हैदराबाद विश्वविद्यालय 5 वर्षीय कोर्सेज के लिए 15 पाठ्यक्रम प्रदान करता है।       

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU): दिल्ली विश्वविद्यालय में स्ननातक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार की पहली पसंद है, चाहे वह विज्ञान, मानविकी, कला या वाणिज्य किसी भी स्ट्रीम में हो। लेकिन, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले बीए ऑनर्स पाठ्यक्रम उम्मीदवारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय (CPU): सीपीयू स्नातक कार्यक्रम  बीए.बीएड, बी.एससी. बी.एड, बी. फार्मेसी, बी.टेक. कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, बीएलएलबी में स्नातक कार्यक्रम प्रदान करता है। 

विश्व भारती विश्वविद्यालय (VBU): वीबीयू 40 से अधिक स्नातक में ऑनर्स  पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसके अलावा, डिजाइन स्नातक (सिरेमिक और ग्लास), डिजाइन स्नातक (फर्नीचर और इंटीरियर), बैचलर ऑफ डिजाइन (टेक्सटाइल) आदि कार्यक्रमों में भी प्रवेश प्रदान कराता है। 

द इंग्लिश एन्ड फॉरेन लेंगुएज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद (EFLU): इफ्लू यूनिवर्सिटी स्नातक कार्यक्रमों अंग्रेजी, पत्रकारिता और जनसंचार विषय में ऑनर्स कराता है। इसके अलावा, कई विदेशी भाषाओं में जैसे- अरबी, चीनी, जापानी, जर्मनी, कोरियाई, फारसी, रूसी, स्पेनिश, इतावली, प्रदर्शन कला, डिजिटल कम्युनिकेशन और फेंच आदि विषयों में बीए ऑनर्स पाठ्यक्रम प्रदान कराता है। 
 
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ): राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय चार वर्षीय बीएससी कार्यक्रम जैसे- रसायन विज्ञान, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, भौतिकी, कम्प्यूटर विज्ञान, सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, भाषाविज्ञान आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed