{"_id":"667c0507b4e86abfaa085d9b","slug":"cuet-ug-2024-result-expected-on-30-july-answer-key-to-be-out-soon-read-all-details-here-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट 30 जुलाई को आने की उम्मीद, जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी; पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट 30 जुलाई को आने की उम्मीद, जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी; पढ़ें पूरी खबर
Wed, 26 Jun 2024 05:40 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:40 PM IST
सार
CUET UG Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही सीयूईटी यूजी 2024 के परिणाम की घोषणा करेगी। परिणाम घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
CUET UG 2024
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
CUET UG Result 2024: एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परिणाम 30 जून, 2024 को घोषित कर सकती है। हालांकि, एजेंसी ने नतीजे जारी होने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही आप को बता दे, एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने से पहले उत्तर कुंजी किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
इस साल, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा देश भर में 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई को हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा 26 अंतरराष्ट्रीय शहरों सहित 379 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इससे संबंधित अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। अनंतिम उत्तर कुंजी भी अभी तक जारी नहीं की गई है। उत्तर कुंजी अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
साथ ही, उत्तर कुंजी प्रकृति में अनंतिम होगी। इसलिए, जो उम्मीदवार आपत्तियां उठाना चाहेंगे, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। उत्तर कुंजी के विरुद्ध सुझावों यानी चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
Trending Videos
CUET UG 2024: उत्तर कुंजी जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in. पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी उम्मीदवार की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- देखने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोर कैसे जांचें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in. पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- देखने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X