फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2023 admit cards out for May 29 to June 2 exams download at cuet.samarth.ac.in

CUET UG 2023 Admit Cards Out: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी, 29 मई से दो जून के लिए मान्य

Sat, 27 May 2023 11:16 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 27 May 2023 11:16 AM IST
सार

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 29 मई से 2 जून के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
CUET UG 2023 admit cards out for May 29 to June 2 exams download at cuet.samarth.ac.in
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CUET UG 2023 Admit Cards Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 29 मई से 2 जून के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CUET 2023 UG परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षाएं चल रही हैं। यह परीक्षा 6 जून 2023 को समाप्त होंगी। सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र चरणों में जारी किए जाते हैं। इससे पहले दो चरणों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है।

विज्ञापन

यूजीसी चेयरमैन ने दी जानकारी

यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने बताया कि 29, 30, 31 मई और 01, 02 जून 2023 को निर्धारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2023 सुबह करीब 4.45 बजे लाइव कर दिया गया। सभी उम्मीदवारों को ईमेल भी भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीयूईटी यूजी 2023 के उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है-"कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) - 2023 के लिए एडमिट कार्ड 29, 30, 31 मई और 01, 02 जून 2023 के लिए पहले से परीक्षा के लिए निर्धारित उम्मीदवारों के लिए जारी किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन

एनटीए ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड, जिन्होंने आज जारी किए गए एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषयों के अलावा अन्य विषयों को चुना होगा, बाद में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड भी उस स्थिति में जारी किए जाएंगे जहां माध्यम वाला विषय पहले से प्रदर्शित नहीं है। NTA बाद में आगे की तारीखों के लिए CUET 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीयूईटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  • अब आगे की जरूरत के  लिए एक प्रिंट आउट ले लें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed