फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Result 2022 Release Today on September 15 At 10 pm Know How to Check UG Result Scorecard Marks

CUET UG 2022 Result: आज रात 10 बजे जारी होगा सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 15 Sep 2022 01:36 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 01:36 PM IST
सार

CUET UG 2022 Result: सीयूईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2022 के बीच किया गया था। परीक्षा का आयोजन देशभर के 259 शहरों में बनाए गए 489 केंद्रों और विदेश में 10 शहरों के केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन
CUET Result 2022 Release Today on September 15 At 10 pm Know How to Check UG Result Scorecard Marks
CUET UG 2022 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2022 Result: लाखों की संख्या में उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET UG 2022 के परिणाम को आज जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा CUET UG 2022 में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं किस समय तक जारी होंगे परिणाम और इसे कैसे चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

CUET UG 2022 Result: कब आएंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 का परिणाम को जारी करने का समय भी घोषित कर दिया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी के परिणाम को आज 15 सितंबर, 2022 की रात 10 बजे जारी कर दिया जाएगा। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG 2022 Result: कब हुई थी परीक्षा?
सीयूईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2022 के बीच किया गया था। CUET UG 2022 का आयोजन देशभर के 259 शहरों में बनाए गए 489 केंद्रों और विदेश में 10 शहरों के केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कुल 06 फेज में हुई थी। परीक्षा में कुल 14.9 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब इस सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

CUET UG 2022 Result: कैसे चेक करेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • यहां CUET UG 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed