फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG Result 2023 big update UGC NTA result announcement date

CUET PG Result 2023: यूजीसी प्रमुख का बड़ा बयान, सीयूईटी पीजी रिजल्ट पर कही ये बात

Mon, 17 Jul 2023 06:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 17 Jul 2023 06:33 PM IST
सार

CUET PG Result 2023: एनटीए जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 का परिणाम घोषित करने वाली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
CUET PG Result 2023 big update UGC NTA result announcement date
Prof M Jagadesh Kumar, UGC Chief - फोटो : Social Media

विस्तार

CUET PG Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 का परिणाम घोषित करने वाली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।  दरअसल एनटीए ने 13 जुलाई को सीयूईटी पीजी की उत्तर कुंजी जारी की है, और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 जुलाई तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।

विज्ञापन

यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि सीयूईटी-पीजी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाली अवधि 16 जुलाई को समाप्त हो गई है। एनटीए विषय विशेषज्ञ अब प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा करेंगे, जिसमें कुछ दिन लगेंगे। इसके बाद एनटीए उत्तरकुंजियों को अंतिम रूप देगा। जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, हम आपको संभावित परिणाम घोषणा तिथि के बारे में अपडेट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG Result 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CUET PG परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।

  • यहां, लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

  • दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।

  • सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed