CUET PG Result 2023: यूजीसी प्रमुख का बड़ा बयान, सीयूईटी पीजी रिजल्ट पर कही ये बात
CUET PG Result 2023: एनटीए जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 का परिणाम घोषित करने वाली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 का परिणाम घोषित करने वाली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। दरअसल एनटीए ने 13 जुलाई को सीयूईटी पीजी की उत्तर कुंजी जारी की है, और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 जुलाई तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था।
यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि सीयूईटी-पीजी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाली अवधि 16 जुलाई को समाप्त हो गई है। एनटीए विषय विशेषज्ञ अब प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा करेंगे, जिसमें कुछ दिन लगेंगे। इसके बाद एनटीए उत्तरकुंजियों को अंतिम रूप देगा। जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, हम आपको संभावित परिणाम घोषणा तिथि के बारे में अपडेट करेंगे।
CUET-PG: Key challenge period came to an end yesterday night. NTA subject experts will now review the key challenges which will take a few days. After this, NTA will finalize the keys. As this process progresses, we shall update you on the possible result announcement date. pic.twitter.com/raANTgaRpn
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) July 17, 2023
CUET PG Result 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक
-
सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CUET PG परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
-
यहां, लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
-
दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
-
सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X