फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG Admit Card Out for Exams Till 10 March, Direct Link Available

CUET PG Exam: छह से 10 मार्च तक की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 03 Mar 2026 06:58 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 03 Mar 2026 06:58 PM IST
सार

CUET PG Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 6 से 10 मार्च तक निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG Admit Card Out for Exams Till 10 March, Direct Link Available
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

CUET PG Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 6 से 10 मार्च तक निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in/cuet-pg से अपना एडमिट कार्ज डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन


एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए पहले ही उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी दे दी गई थी। यह परीक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवारों को यह विवरण उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

157 विषयों के लिए होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। इनमें एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी (प्रिंटआउट) और एक वैलिड ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र शामिल है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक साधारण पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन भी साथ रखना चाहिए। यदि लागू हो, तो पीडब्ल्यूडी (PWD) सर्टिफिकेट और उससे संबंधित अन्य दस्तावेज भी ले जाने होंगे।

उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड) भरें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed