CUET PG Admit Card: 28 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए भी जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड
CUET PG Admit Card 2024: एनटीए ने 28 मार्च को आयोजित होने जा रही सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस दिन की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG Admit Card For 28 March 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस दिन आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके उक्त वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यार रखें कि एडमिट कार्ड को विकृत नहीं करें या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि को बदलने की कोशिश न करें।
CUET PG 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 09 बजे से 10.45 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 12.45 बजे से 02.30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 04.30 बजे से शाम 6.15 बजे होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
28 मार्च को आयोजित होने जा रही परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर CUET PG एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो उन्हें एनटीए को cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल करना चाहिए या एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X