{"_id":"67a464190759c3350709046f","slug":"cuet-pg-2025-registration-window-will-close-soon-apply-before-this-day-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी के लिए जल्द बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, इस दिन से पहले करें आवेदन; ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी के लिए जल्द बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, इस दिन से पहले करें आवेदन; ऐसे करें अप्लाई
Thu, 06 Feb 2025 01:02 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:02 PM IST
सार
CUET PG 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सीयूईटी पीजी 2025 के लिए पंजीकरण विंडो को बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। परीक्षा 13 से 31 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
CUET PG 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA CUET PG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सीयूईटी पीजी 2025 के लिए पंजीकरण विंडो को बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर आवेदन पत्र भरकर जमा करने की सलाह दी जाती है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे तक जारी रहेगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2025 थी, जिसे अब 8 फरवरी 2025 तक बढ़ा है। जबकि आवेदन फॉर्म का शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2025 है।
विज्ञापन
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे तक जारी रहेगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2025 थी, जिसे अब 8 फरवरी 2025 तक बढ़ा है। जबकि आवेदन फॉर्म का शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2025 है।
विज्ञापन
CUET PG 2025: महत्वपूर्ण तारीखें
| प्रक्रिया | तिथि/समय सीमा |
| आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा | 8 फरवरी 2025 (रात्रि 11.50 बजे तक) |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 9 फरवरी, 2025 (रात्रि 11.50 बजे तक) |
| आवेदन पत्र में संशोधन | 10 से 12 फरवरी, 2025 (रात्रि 11.50 बजे तक) |
| परीक्षा | 13 से 31 मार्च, 2025 के बीच |
| परीक्षा शहर सूचना पर्ची | मार्च के पहले सप्ताह में |
| एडमिट कार्ड उपलब्धता | परीक्षा से 4 दिन पहले |
13 मार्च से होंगे एग्जाम्स
सीयूईटी पीजी 2025 का आयोजन 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच तीन शिफ्ट में किया जाएगा। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं। यह परीक्षा देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 27 शहर शामिल हैं।
जबकि एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1100 रुपये फीस देनी होगी और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये अलग से शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी और अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये फीस अलग से देनी होगी। भारत से बाहर के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 7000 रुपये फीस देनी होगी और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 3500 रुपये की फीस अलग से देनी होगी।
सीयूईटी पीजी 2025 का आयोजन 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच तीन शिफ्ट में किया जाएगा। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं। यह परीक्षा देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 27 शहर शामिल हैं।
परीक्षा अवधि
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट एक घंटे 30 मिनट की होगी।आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1400 रुपये फीस देनी होगी और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 700 रुपये की फीस अलग से देनी होगी। वहीं, ओबीसी-NCL और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1200 रुपये फीस देनी होगी और अतिरिक्त प्रत्येक पेपर के लिए 600 रुपये अलग से देने होंगे।जबकि एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1100 रुपये फीस देनी होगी और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये अलग से शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी और अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये फीस अलग से देनी होगी। भारत से बाहर के उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 7000 रुपये फीस देनी होगी और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 3500 रुपये की फीस अलग से देनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- होमपेज पर "CUET-PG 2025 के लिए पंजीकरण अभी लाइव है" विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पर उपलब्ध "नया पंजीकरण" विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को उल्लिखित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आगे की आवश्यकता उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X