फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2024 registration last day tomorrow, Apply now at pgcuet.samarth.ac.in; application fee

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण की समयसीमा बेहद नजदीक; मौके से न चूकें, अभी इस लिंक से करें अप्लाई

Tue, 30 Jan 2024 11:19 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक नहीं कर पाए हैं तो अभी नीचे बताए तरीके से कर दें। आवेदन करने के चरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
CUET PG 2024 registration last day tomorrow, Apply now at pgcuet.samarth.ac.in; application fee
CUET PG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) के लिए पंजीकरण विंडो कल, 31 जनवरी को बंद करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर कल तक हर हाल में आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। 

विज्ञापन

11 मार्च से होगी परीक्षा

गौरतलब है कि यह पंजीकरण करने की विस्तारित समयसीमा है, लिहाजा इस बार मौके से न चूकें और समय रहते अप्लाई कर दें। सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा सिटी स्लिप अस्थायी रूप से 4 मार्च को और एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी होने वाले हैं।

सीयूईटी पीजी 2024 सुधार विंडो 2 फरवरी को खुलेगी। उम्मीदवार 4 फरवरी को सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दो पेपरों के लिए 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (जनरल-ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 500 रुपये है।

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीसरे लिंग के उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। भारत के बाहर के आवेदकों को दो टेस्ट पेपर तक 6,000 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 2,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

विज्ञापन

सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन पत्र कैसे भरें?

  • CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट - pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • Candidate Activity के अंतर्गत लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, नए पंजीकरण पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2024 जमा करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed