फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2024 application deadline extended till 31 January, Apply now at pgcuet.samarth.ac.in

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Mon, 29 Jan 2024 09:53 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 09:53 AM IST
सार

CUET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे लिखी तारीख तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2024 application deadline extended till 31 January, Apply now at pgcuet.samarth.ac.in
CUET PG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (CUET PG 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अब 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

एप्लिकेशन सुधार विंडो 2 से 4 फरवरी, 2024 तक खुलेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 11 से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा सिटी स्लिप अस्थायी रूप से 4 मार्च को और एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी होने वाले हैं।

CUET PG 2024 प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। सीयूईटी परीक्षा, केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संस्थानों/संगठनों/स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण

  • आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, 'रजिस्टर' पर क्लिक करें और निर्देश पढ़ें।
  • शर्तें स्वीकार करें और चरण 1 पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed