फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2023 Registration Process Students can Apply for 20 Subjects by Only One Application Form

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी की आवेदन प्रक्रिया जारी, छात्र एक ही फार्म से कर सकेंगे 20 विषयों के लिए आवेदन

Thu, 06 Apr 2023 09:43 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 09:43 PM IST
सार

CUET PG 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्र सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पीजी) के लिए अधिकतम 20 विषयों में आवेदन एक ही फार्म में कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2023 Registration Process Students can Apply for 20 Subjects by Only One Application Form
CUET PG 2023 DU Admissions - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

CUET PG 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्र सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पीजी) के लिए अधिकतम 20 विषयों में आवेदन एक ही फार्म में कर सकते हैं। इसमें सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनी मेरिट से छात्र को एक ही सीट आवंटित की जाएगी। दाखिला लेने के लिए छात्रों को यह सीट स्वीकार करनी होगी।

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में डीयू की ओर से डीयू कोर्सेज, व उससे संबंधित योग्यताओं के संबंध में जानकारी देने के लिए बुधवार को ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें डीयू रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी व संयुक्त दाखिला डीन डॉ अमित पुंडीर ने छात्रों को जानकारी दी। बताया गया कि स्नातक की तरह स्नातकोत्तर कोर्सेज के लिए भी अब गैप ईयर वाले छात्र सीयूईटी में आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले पहली बार सीयूईटी के माध्यम से होने जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया को लेकर छात्रों में काफी उलझन है। प्रोफेसर हनीत गांधी ने इसमें बताया कि सीयूईटी में बैठने के लिए अलग से आवेदन के लिए अभी से प्रक्रिया जारी है। मई के मध्य से डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु होगी। तब सीएसएएस के लिए आवेदन करना होगा।
 

विज्ञापन

प्रो गांधी ने सलाह दी कि वह एनटीए का फॉर्म भर कर सीयूईटी जरूर दें, अन्यथा डीयू में दाखिले से वंचित हो जाएंगे। डीयू ने पीजी का इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। यूनिक पेपर कोड को भी ध्यान से भरें।

 

पीजी कोर्सेज के लिए नहीं है ईसीए कोटा

पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू में कोई ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर कोटा) नहीं होता है। जबकि स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि एलएलबी, एलएलएम, बीएड जैसे कोर्सेज में स्पोर्ट्स कोटा नहीं चलता है। ऐसे में छात्रों को आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें। वहीं आवेदन के लिए दस्तावेज छात्र के नाम पर ही बने होने चाहिए। यदि छात्र के नाम पर नहीं हैं तो उन्हें सीएसएएस की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जरूर बनवा लें। प्रक्रिया शुरू होने पर इसके लिए समय नहीं दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed