फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2023 final answer key released download at cuet.nta.nic.in

CUET PG 2023 Final Answer Key OUT : सीयूईटी पीजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 19 Jul 2023 12:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 12:12 PM IST
सार

CUET PG 2023: एनटीए ने 19 जुलाई, 2023 को सीयूईटी पीजी 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन
CUET PG 2023 final answer key released download at cuet.nta.nic.in
CUET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2023 Final Answer Key Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बुधवार 19 जुलाई, 2023 को सीयूईटी पीजी 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (CUET) पीजी के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

सीयूईटी पीजी परिणाम 2023 अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा। इस साल, CUET PG परीक्षा का दूसरा संस्करण 05 से 17 जून और 22 से 30 जून के बीच भारत भर के 295 शहरों और भारत के बाहर 24 शहरों में आयोजित किया गया था। केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 8,76,908 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। कुछ राज्य विश्वविद्यालयों ने पीजी प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG 2023 ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in 2023 पर जाएं।

  • होमपेज पर CUET PG 2023 परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • अब, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।

  • CUET PG स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।

विज्ञापन

कुल 562 प्रश्न हटाए गए

सीयूईटी पीजी अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड लिंक एनटीए द्वारा सक्रिय कर दिया गया है। सभी पेपरों को मिलाकर कुल 562 प्रश्न हटा दिए गए हैं। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी को रिस्पॉन्स शीट के साथ मिलान करके सीयूईटी पीजी परिणाम 2023 में संभावित स्कोर की गणना कर सकेंगे।

एनटीए ने सीयूईटी पीजी की अंतरिम उत्तर कुंजी 13 जुलाई को जारी की थी। उम्मीदवारों को 16 जुलाई तक कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed