फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022 July 18 Last Date to Apply on cuet.nta.nic.in Know Registration Process in Hindi

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी में आवेदन के लिए आज आखिरी दिन, इस दिन शुरू होगी करेक्शन विंडो

Mon, 18 Jul 2022 08:19 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 08:19 AM IST
सार

CUET PG 2022 Last Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 के लिए इच्छुक सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2022 July 18 Last Date to Apply on cuet.nta.nic.in Know Registration Process in Hindi
CUET PG 2022 - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

Common University Entrance Test Postgraduate 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 18 जुलाई को समाप्त करेगी। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट 2022 आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

CUET PG : करेक्शन विंडो 20 जुलाई से खुलेगी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई रात 11:50 बजे तक है। हालांकि, जो उम्मीदवार अपने सीयूईटी 2022 पीजी आवेदन पत्र में बदलाव करने के इच्छुक हैं, वे 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच करेक्शन विंडो ओपन होने पर संशोधन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG : सहायता के लिए हेल्प डेस्क पर कर सकते हैं संपर्क

एनटीए ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में विवरण में सुधार स्वीकार किया जाएगा और 22 जुलाई, 2022 को रात 11:50 बजे तक फॉर्म में किए गए परिवर्तनों के आधार पर अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट के उम्मीदवार किसी भी शंका के समाधान या स्पष्टीकरण के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए हेल्प डेस्क से cuet-pg@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

CUET PG 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 18 जुलाई, 2022 को शाम 05 बजे तक।
 
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 19 जुलाई, 2022 को रात 11:50 बजे तक।
 
  • सीयूईटी आवेदन पत्र में सुधार : 20 जुलाई से 22 जुलाई, 2022 को रात 11:50 बजे तक।
 
  • सीयूईटी पीजी 2022 की परीक्षा तिथि : जल्द ही घोषित की जाएगी।

 

CUET PG 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर, सीयूईटी (पीजी) - 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद 'न्यू रजिस्ट्रेशन' टैब दबाएं और आवेदन संख्या और पासवर्ड जेनरेट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब निर्देशानुसार सीयूईटी पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें और इन्हें सहेज लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आवेदन पत्र के विवरण को क्रॉस-चेक करें और सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अब अपना सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट करके भी रख सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed