Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Exam 2024 15 to 24th May NTA Datesheet hybrid mode exam know details

CUET Exam: स्नातक में दाखिले की सीयूईटी परीक्षा 15 से 24 मई तक, NTA ने डेटशीट जारी की; हाईब्रिड होगी परीक्षा

Sat, 20 Apr 2024 11:45 PM IST
ज्योति भास्कर एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 20 Apr 2024 11:45 PM IST
सार

स्नातक में दाखिले की सीयूईटी परीक्षा 15 से 24 मई तक आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने डेटशीट जारी कर दी है। एनटीए ने बताया है कि परीक्षा हाईब्रिड मोड में होगी। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र समेत समेत 15 विषयों की परीक्षा सिर्फ पेन-पेपर मोड से कराई जाएगी। अन्य विषयों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जो 21 से 24 मई तक चलेगी।

विज्ञापन
CUET Exam 2024 15 to 24th May NTA Datesheet hybrid mode exam know details
एनटीए ने सीयूईटी परीक्षा की तारीखों का एलान किया (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा हाईब्रिड मोड से 15 मई से 24 मई तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। सभी प्रमुख 15 विषयों की परीक्षा 15 से 18 मई तक सिर्फ पेन-पेपर आधारित होगी। अन्य विषयों की परीक्षा 21 से 24 मई तक कंप्यूटर आधारित होगी। एक दिन में कुल चार पेपर होंगे। इन्हें दो शिफ्टों में बांटा गया है। खास बात यह है कि सीयूईटी यूजी 2024 के लिए कुल 13.48 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है। इसके लिए भारत में 380 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


एनटीए महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2024 की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा 15 से 24 मई तक चलेगी। कुल 63 विषयों की परीक्षा होगी। इसमें सामान्य विषयों के पेपर के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, फीजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेशन प्रैक्टिस, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स और जनरल टेस्ट विषयों का पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
विज्ञापन


इन विषयों की परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी
15 मई को कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट की परीक्षा होगी। 16 मई को इॅकोनोमिक्स, हिंदी, फिजिक्स, मैथ्मेटिक्स की परीक्षा होगी तो 17 मई को जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्ट्डीज,अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। इसके अलावा 18 मई को हिस्ट्री, पॉलिटिक्ल साइंस,सोशियोलॉजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह सभी परीक्षाएं पेन-पेपर आधारित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा
21मई को लैंग्वेज, फाइन ऑर्ट, संस्कृत,फैशन स्ट्डीज,साइकोलॉजी की परीक्षा होगी। जबकि 22 मई को कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक प्रैक्टिस,होम साइंस, संस्कृत, टीचिंग एप्टीड्यूड, लीगल स्ट्डीज आदि की परीक्षा तो 24 मई को लैंग्वेज, टूरिज्म,इंवायरमेंटल स्ट्डीज,परफोरमिंग ऑर्ट आदि की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed