फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET 2022 Registration Started On cuet.samarth.ac.in Know How to Fill CUET Application Form Here

CUET 2022: सीयूईटी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई

Thu, 07 Apr 2022 12:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 12:49 PM IST
सार

CUET 2022: सीयूईटी का आयोजन 13 भाषाओं हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी में किया जाएगा। पेपर में तीन भाग होंगे।
 

विज्ञापन
CUET 2022 Registration Started On cuet.samarth.ac.in Know How to Fill CUET Application Form Here
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CUET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन का लिंक देर रात आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन

CUET 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
CUET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।  इच्छुक और योग्य छात्र 6 मई, 2022 से पहले तक अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करने वाले हैं। इसलिए आवेदन के आखिरी दिनों में तकनीकी समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET 2022: सीयूसीईटी के स्थान पर सीयूईटी
सीयूईटी 2022 का आयोजन पूर्ववर्ती सीयूसीईटी के स्थान पर किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्ष के अंतर्गत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय आ गए हैं। वहीं, कई निजी और राज्य विश्विद्यालयों ने भी इस परीक्षा से जुड़ने की इच्छा जताई है। बता दें कि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत पाठ्यक्रमों में अब 12वीं के अंकों के बजाय इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले सीयूसीईटी के माध्यम से भी छात्रों को स्नातक या स्नातकोत्तर में प्रवेश मिलते थे। हालांकि, इसके अंतर्गत कई प्रमुख विश्वविद्यालय नहीं आते थे। वे अपनी प्रवेश परीक्षा अलग से आयोजित कराते थे। सीयूईटी के आने के बाद अब छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी विश्वविद्यालय के लिए परीक्षा देनी होगी। 

विज्ञापन

अब तक सीयूईटी 2022 की तारीख की कोई भी आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है। हालांकि, यह बात तय मानी जा रही है कि परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाएगा। सीयूईटी का आयोजन 13 भाषाओं हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी में किया जाएगा। पेपर में तीन भाग होंगे।

CUET 2022: सीयूईटी 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें। 
  • अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। 
  • अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

CUET 2022: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र
बुधवार को यूजीसी ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि सभी कुछ एक्टिविटी ओरिएंटेड कार्यक्रमों जैसे कला प्रदर्शन आदि को छोड़कर स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed