{"_id":"613dbb9b8ebc3eb628317663","slug":"cu-cet-2021-nta-release-new-schedule-for-central-university-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"CU-CET 2021: केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले, पीजी कोर्स प्रवेश परीक्षा अब 15 सितंबर से होगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CU-CET 2021: केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले, पीजी कोर्स प्रवेश परीक्षा अब 15 सितंबर से होगी
Sun, 12 Sep 2021 02:09 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:09 PM IST
सार
Central University Entrance Examination: 23 सितंबर को आयोजित होने वाली स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए निर्धारित प्रवेश परीक्षा को स्थगित करते हुए प्री-पोनड कर दिया गया है। अब पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
CU-CET admission 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर की प्रमुख सेंट्रल यूनिवर्सिटी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली दाखिला परीक्षा सीयू-सीईटी के शेड्यूल में एनटीए ने कई अहम बदलाव किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने स्नातक / एकीकृत और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के लिए एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों को आपस में बदल दिया है।
विज्ञापन
23 सितंबर को आयोजित होने वाली स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए निर्धारित प्रवेश परीक्षा को स्थगित करते हुए प्री-पोनड कर दिया गया है। अब यह पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Police Bharti 2021: इस सूबे की पुलिस ने निकाली कांस्टेबल के 2340 पदों पर भर्ती, यह है पूरी प्रोसेस
विज्ञापन
बता दें कि सेंट्रल यूनिर्वसिटी – कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CU-CET) 2021 शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पूरे देश में 15, 16, 23 और 24 सितंबर, 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। नए शेड्यूल के अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन अब 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। नवीन योजना के अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा अब 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से दी जानकारी के अनुसार, पीजी क्यूपी 02, 05, 11, 28, 29, 38, 45, 46, 47, 48, 49 अब 15 सितंबर को सुबह के सत्र में आयोजित किए जाएंगे और उसी दिन दोपहर के सत्र में पीजी क्यूपी 03, 14, 17, 20, 24, 27, 32, 33, 35 आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2021: ऐसे देख सकते हैं जेईई मेन चौथे और आखिरी सत्र का परिणाम, यह है सीधा लिंक
बता दें कि स्नातक / एकीकृत (Undergraduate/ Integrated) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों की परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम cucet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यक्रमों, पात्रता मानदंड, कार्यक्रम संरचना आदि का विवरण पढ़ सकते हैं। वे उम्मीदवार जो अर्हक डिग्री/ प्रमाण पत्र की अंतिम परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
कमेंट
कमेंट X