फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Notification 2021 CBSE announced Dates for CTET know what the changes Safalta

CTET Notification 2021: सीटीईटी के लिए तारीखें घोषित, पहली बार ऑनलाइन मोड में होगा आयोजन, जानिए क्या-क्या बदला

Tue, 21 Sep 2021 10:07 AM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 10:07 AM IST
सार

CBSE CTET Notification 2021: CTET 2021 के लिए CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
CTET Notification 2021 CBSE announced Dates for CTET know what the changes Safalta
सीटीईटी 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तारीखों का एलान कर दिया है। इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। CBSE द्वारा नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीखों के एलान के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा के जरिए लाखों अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने का सपना पूरा होता है। 

विज्ञापन

CBSE ने एलान किया है कि CTET 2021, 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा के शामिल होने के लिए 20 सितंबर से 19 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


पहली बार ऑनलाइन मोड में होगा आयोजन 

CTET में एक बड़ा बदलाव करते हुए अब इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने ऑनलाइन ही परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच पूरे देश में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


CTET 2021 में हुए हैं अन्य भी बदलाव 

CTET 2021 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, CBSE ने इस बार परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। CBSE के मुताबिक CTET 2021 में नई शिक्षा नीति के अनुसार तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। CTET परीक्षा में एक अहम बदलाव ये भी किया गया है की इसकी डिग्री को अब लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।

कैसे करें CTET 2021 की तैयारी 

CTET 2021 की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ सकते हैं। इस बैच से जुड़ने पर आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही CTET - पेपर 2 की तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच की भी सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed