गुजरात बोर्ड: 12वीं रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, इस फार्मूले से तैयार होगा रिजल्ट
- इस साल बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 50:25:25 फार्मूले से बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड की घोषणा कर दी है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। इस साल बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 50:25:25 फार्मूले से बनाया जाएगा। बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए 50 फीसदी अंक 10वीं, 25 फीसदी अंक 11वीं और 25 फीसदी बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनायेगा। आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मार्किंग स्कीम जारी की थी। इसके बाद ही गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं के रिजल्ट के लिए अपने मूल्यांकन मानदंड की घोषणा कर दी थी। सीबीएसई बोर्ड इस साल 30:30:40 के फार्मूले के जरिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करेगा।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड: ऐसे छात्र खुद तैयार कर सकते हैं अपना रिजल्ट, 10 महत्वपूर्ण बातें
बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद अगले ही दिन गुजरात में भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 2 जून को 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा का कहना है कि हमने अपना जमीनी काम किया और सीबीएसई के दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा करते हुए अपनी योजना तैयार की।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन नीति: कुछ ने जाहिर की खुशी तो कुछ ने जताया शोक, देखिए स्टूडेंट्स के रिएक्शन
बोर्ड ने रिजल्ट के लिए भी डेटशीट की घोषणा कर दी है। बोर्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। उसके बाद जुलाई के तीसरे सप्ताह में सामान्य स्ट्रीम के लिए 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। मार्कशीट और प्रमाण पत्र का वितरण जुलाई के अंत में किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X