CTET जुलाई 2019 की परीक्षा दी है तो यहां देखें आंसर-की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रविवार, 07 जुलाई 2019 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2019 का आयोजन किया। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 20.84 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन इनमें से करीब 14 लाख ही परीक्षा में शामिल हुए। अब इन अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार है। हालांकि इस संबंध में तारीख की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। सीबीएसई द्वारा जल्द ही सीटेट जुलाई 2019 की आंसर-की जारी किये जाने की संभावना जताई जा रही है।
लेकिन आपको आंसर-की के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। हम यहां आपको सीटेट जुलाई 2019 परीक्षा की अनाधिकारिक आंसर-की दे रहे हैं। आप इस टेंटेटिव आंसर-की से अपने उत्तरों का मिलान कर अपने संभावित अंकों का पता लगा सकते हैं। इस खबर में आगे दिये गये लिंक से आप आंसर-की देख सकते हैं...
इससे पहले CTET का आयोजन दिसंबर 2018 में किया गया था। उस परीक्षा के परिणाम 4 जनवरी को घोषित किये गये थे। तब प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा एक से पांच) के लिए परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवारों में से 17 फीसदी ने सफलता हासिल की थी। जबकि मिडिल स्कूल (कक्षा छह से आठवीं) श्रेणी में 15 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे। सीबीएसई द्वारा आधिकारिक आंसर-की जारी किये जाने के बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
अभ्यर्थी कॉपियों की री-चेकिंग या री-ईवैल्युएशन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। लेकिन आपको आपकी ओएमआर / रेस्पॉन्स शीट जरूर दिखाई जाएगी। सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन्हें अपलोड करेगा। इसकी सूचना भी बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा डिस्प्ले किये जाने के बाद अभ्यर्थी अपनी रेस्पॉन्स शीट की कॉपी भी आप 500 रुपये शुल्क देकर सीबीएसई से पा सकते हैं।
CTET जुलाई 2019 की अनाधिकारिक आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
बोर्ड द्वारा जारी CTET इनफॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X