CTET Feb 2026 Certificate: सीटेट फरवरी का सर्टिफिकेट जारी, DigiLocker से कर सकते हैं डाउनलोड, जानें आसान तरीका
CTET February 2026 Certificate: सीबीएसई ने फरवरी 2026 सत्र की सीटेट परीक्षा का सर्टिफिकेट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया गया है। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET February 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी कर दिया है। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट 6 मई 2026 से उपलब्ध कराया गया है और इसे डिजिटल माध्यम (DigiLocker) से एक्सेस किया जा सकता है।
सीबीएसई ने इस बार सर्टिफिकेट और मार्कशीट को डिजिटल फॉर्मेट में जारी किया है, जिससे उम्मीदवारों को किसी भी समय अपने दस्तावेज प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके लिए DigiLocker प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है, जहां से उम्मीदवार अपने रोल नंबर और परीक्षा विवरण दर्ज करके सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?: सभी जरूरी तिथियां
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 फरवरी को किया गया था, जबकि इसका परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित हुआ था। अब सर्टिफिकेट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार अपने दस्तावेज का उपयोग विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में कर सकेंगे।
- परीक्षा तिथि: 6-7 फरवरी 2026
- रिजल्ट जारी: 30 मार्च 2026
- सर्टिफिकेट जारी: 6 मई 2026
- सर्टिफिकेट मोड: डिजिटल (DigiLocker)
सीटेट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी कितनी है?
सीटेट प्रमाणपत्र जीवनभर के लिए मान्य होता है, यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती। यह सर्टिफिकेट केंद्रीय सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कई राज्य सरकारों के स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने में उपयोगी होता है।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं सीटेट सर्टिफिकेट
- उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है।
- सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा या नया अकाउंट बनाना होगा।
- इसके बाद सर्च सेक्शन में सीटेट से जुड़ा डॉक्यूमेंट ढूंढकर रोल नंबर और परीक्षा सत्र (फरवरी 2026) की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सबमिट करने के बाद सर्टिफिकेट और मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच जरूर करें। भविष्य में नौकरी के लिए आवेदन करते समय यही दस्तावेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X