CTET 2024: सीटेट उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी मौका; कैसे दर्ज करें आपत्ति, यहां पढ़ें
CTET 2024: सीबीएसई, सीटेट जुलाई सत्र की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
विस्तार
CTET 2024 Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज यानी, 27 जुलाई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की आंसर-की को चुनौती देने के लिए उपलब्ध विंडो बंद कर देगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई आपत्ति है, तो उसे भी दर्ज करा सकते हैं।
सीटेट परीक्षा 7 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसकी आंसर-की 24 जुलाई को प्रकाशित की गई थी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी।
आपको बता दें की सीटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। बोर्ड ने कहा, “उम्मीदवारों के लिए 24/07/2024 से 27/07/2024 (रात 11:59 बजे तक) वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी को चुनौती देने का प्रावधान है।”
परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। निर्धारित मानदंड के अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी यानी 90 अंक हासिल करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), विकलांग व्यक्ति (PwD) से संबंधित उम्मीदवारों को 55 फीसदी अंक हासिल करने होंगे, जोकि 82 हैं।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, "यदि बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है, अर्थात यदि उत्तर कुंजी में विषय विशेषज्ञों द्वारा कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।"
CTET 2024 Answer Key: कैसे करें अपने संभावित अंकों की गणना
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक जोड़ें।
- गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा
- हल न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा
- संभावित अंक प्राप्त करने के लिए कुल अंक जोड़ें।
CTET 2024 Answer Key: कैसे करें आपत्ति दर्ज
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सीटेट उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- उस उत्तर का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति जमा करें और सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X