CTET 2024: सीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, फटाफट इस लिंक से कर दें अप्लाई
CTET 2024: सीटीईटी जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। ध्यान रहे! यह आवेदन करने की विस्तारित समयावधि है, लिहाजा इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आज हर हाल में आवेदन कर दें।
CTET 2024: इस दिन होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को किया जाना है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से 5 तक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है।
CTET 2024: जीवन भर के लिए वैध रहेगा प्रमाणपत्र
CTET प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। जिन लोगों ने सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण भी कर ली है, वो अपने अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
CTET 2024: कैसे करें आवेदन
CTET 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Apply for CTET Jan 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- पंजीकरण संख्या की मदद से लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X