फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2024 January registration last date today at ctet.nic.in, apply now

CTET 2024: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन करने का आज आखिरी दिन, इतने बजे तक कर दें अप्लाई

Mon, 27 Nov 2023 09:28 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी सत्र के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आज नीचे बताए समय तक हर हाल में पंजीकरण कर दें।

विज्ञापन
CTET 2024 January registration last date today at ctet.nic.in, apply now
CTET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

CBSE CTET January 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, 27 नवंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET January 2024) के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। जिन भी उम्मदवारों ने अभी तक आवदेन नहीं किया है, उनके पास अप्लाई करने के लिए सिर्फ आज रात 11:59 बजे तक का समय है। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर तुरंत पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन

CTET 2024 Exam Date: 21 जनवरी को होगी परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 21 जनवरी को देश भर के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम संभवतः फरवरी में आएगा। परीक्षा 20 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CTET 2024 Application Fee: पंजीकरण शुल्क

सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दो पेपरों के लिए 1,200 रुपये का आवदेन शुल्क जमा करनो होगा, जबकि एससी, एसटी और अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों के लिए, पंजीकरण शुल्क एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है।

विज्ञापन

CTET 2024: परीक्षा का प्रकार

परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर I कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है। CTET 2024 टेस्ट पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

CTET 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed