फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2024 exam date changed again to December 14 in view of competitive exams, Check notice here

CTET 2024 Exam Date: फिर बदली सीटेट परीक्षा की तिथि! अब 15 दिसबंर नहीं, बल्कि इस दिन होगा आयोजन; देखें नोटिस

Thu, 10 Oct 2024 02:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 02:19 PM IST
सार

CTET Exam Date Changed: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर सत्र की सीटेट परीक्षा की तिथियों में एक बार फिर बदलाव किया है। पूर्व में बोर्ड ने घोषणा की थी कि परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें एक बार फिर से बदलाव किया गया है।
 

विज्ञापन
CTET 2024 exam date changed again to December 14 in view of competitive exams, Check notice here
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CTET 2024 Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की परीक्षा तिथि में एक बार फिर से संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 15 दिसंबर की बजाय 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह दूसरी बार है, जब बोर्ड ने सीटेट दिसंबर परीक्षा तिथि में बदलाव किया है।

विज्ञापन


दो बार हो चुका है परीक्षा तिथि में बदलाव

शुरूआत में परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को होनी निर्धारित थी, जिसे बाद में बदलकर 15 दिसंबर कर दिया गया। अब बोर्ड ने इस तिथि में भी बदलाव किया है और परीक्षा के लिए 14 दिसंबर का दिन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों की ओर से यह अनुरोध आने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं 15 दिसंबर को निर्धारित हैं।

बोर्ड ने यह भी बताया कि यदि किसी विशेष शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा देश भर के 136 शहरों में आयोजित की जानी निर्धारित हुई थी।

सीबीएसई ने आधिकारिक नोटिस में कहा, "अब, विभिन्न उम्मीदवारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इसलिए, उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए, 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को भी आयोजित की जा सकती है।"

CTET आवेदन पत्र 2024 भरने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और शाम की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed