फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2024 December session result released at ctet.nic.in; qualifying marks, credentials required

CTET Result 2024: सीटेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, अभी यहां से करें चेक; जानें कितने अंक वाले होंगे पास

Thu, 09 Jan 2025 02:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 09 Jan 2025 02:13 PM IST
सार

CTET December Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट दिसंबर परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
CTET 2024 December session result released at ctet.nic.in; qualifying marks, credentials required
CTET December Result - फोटो : freepik

विस्तार

CTET December Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 9 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

परीक्षा 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 31 दिसंबर को जारी की गई थी और 1 से 5 जनवरी, 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थी।

विज्ञापन

इतने अंक वाले होंगे पास

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम कुल 60% अंक लाने होंगे, जो 150 में से कम से कम 90 अंकों के बराबर है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) सहित आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम कुल 55% अंक प्राप्त करने होंगे, जो 150 में से कम से कम 82 अंक के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीटेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। सीटेट 2024 पेपर के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे और जो पेपर 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे वे कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CTET 2024 December session result released at ctet.nic.in; qualifying marks, credentials required
CTET December Result 2024 - फोटो : Official website

रिजल्ट ऐसे करें चेक

सीटीईटी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर उपलब्ध सीटेट परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।  
  • लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।   CTET 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed