फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Lakhs of candidates take part, when the admit cards will be issued, to get success in this-safalta

CTET 2022 : लाखों अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा, जानें कब से आयोजित होगी परीक्षा और एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट

Tue, 13 Dec 2022 11:33 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 13 Dec 2022 11:33 AM IST
सार

CBSE द्वारा CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के स्कूलों के साथ सभी केंद्र शासित प्रदेशों और कुछ राज्यों में शिक्षकों की भर्ती निकलने पर आवेदन करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
CTET 2022: Lakhs of candidates take part, when the admit cards will be issued, to get success in this-safalta
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है और शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच यह परीक्षा बेहद लोकप्रिय है। इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के स्कूलों के साथ सभी केंद्र शासित प्रदेशों और कुछ राज्यों में शिक्षकों की भर्ती निकलने पर आवेदन करने का मौका मिलता है। CBSE ने हाल ही में CTET 2022 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और अब इस पात्रता परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। CTET 2022 के आयोजन की तारीखों का अभी तक ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि 25 से 30 दिसंबर के बीच यह परीक्षा शुरू हो सकती है। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जाना है। अगर आपका भी सपना इस परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने का है तो आपको आज ही सफलता डॉट कॉम की मदद लेनी चाहिए। दरअसल सफलता डॉट कॉम ने लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट सिलेबस 
सीटेट मॉक टेस्ट 
सीटेट सैलरी 
विज्ञापन

सीटेट ईबुक 
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र 

लाखों अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अकेले बिहार से इसमें हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 4.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से भी इसमें 5 से 6 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो अकेले यूपी और बिहार से इस परीक्षा में तकरीबन 10 से 11 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। जबकि पूरे देश भर से इसमें 30 से 35 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलेगी सफलता

इस परीक्षा में बहुत ही कम समय बचा है, इसलिए आपने तैयारी करते समय जो नोट्स बनाएं हैं उनकी मदद से रिवीजन कीजिये। रिवीजन करते रहने से आपको टॉपिक्स को याद रखने में सहायता मिलेगी। साथ ही आप परीक्षा में शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्स और प्रीवियस ईयर पेपर्स से अभ्यास जरूर करें। इसके अलावा आप कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसे विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं। साथ ही इस परीक्षा में काफी अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए इसमें सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी करें। आप इसके लिए सफलता द्वारा शुरू किये गए CTET Detailed Course : Join Now से ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं और दिल्ली के विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed