फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Know when you will be able to improve CTET application and when will you know the exam date-safalta

CTET 2022:जानें कब कर सकेंगे सीटेट आवेदन में सुधार और कब तक पता चलेगी परीक्षा की तारीख, जानें यहां

Thu, 24 Nov 2022 12:55 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 24 Nov 2022 12:55 PM IST
सार

CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। जिसमें 30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
CTET 2022: Know when you will be able to improve CTET application and when will you know the exam date-safalta
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जा रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर को समाप्त हो रही है। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का यह 16वां एडिशन है और इसका आयोजन दिसंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच ऑनलाइन मोड में किया जाना है। देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल CTET के किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि इसके दोनों पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं सफलता डॉट कॉम ने लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक Free E BooK तैयार की है। आप इस नि:शुल्क CTET Free E BooK : Download Now की सहायता से घर बैठे CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट 2022 सैलरी 

विज्ञापन

कब कर सकेंगे आवेदन में सुधार :

शिक्षक बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के बीच यह परीक्षा बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है और यह उनके लिए बेहद ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर आपने इसके आवेदन में कोई गलती कर दी है तो CBSE आपको आवेदन में सुधार के लिए भी मौका देगी। दरअसल नोटिफिकेशन के मुताबिक CTET में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 28 नवंबर से 3 दिसंबर 2022 के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक पता चलेगी परीक्षा की तारीख :

नोटिफिकेशन के मुताबिक CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। वहीं इसके नोटिफिकेशन में यह जानकारी भी दी गई है कि इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है और अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी इसी से मिलेगी। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आवेदन में सुधार की प्रक्रिया समाप्त होने के एक से दो सप्ताह के भीतर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़ी जानकारियों के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CTET, SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed