CTET 2022 : जानिए कब जारी होंगे सीटेट परीक्षा एडमिट कार्ड, कब आयोजित होगी परीक्षा और कब आएगा रिजल्ट
सीबीएसई सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर सकता है। इस वर्ष सीटेट परीक्षा में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा का आयोजन दिसम्बर 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मौजूदा समय में एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष 31 अक्तूबर से 24 नवम्बर तक सीटेट ने दिसम्बर 2022 सीटेट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों को इसके बाद 3 दिसम्बर तक आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया गया था। सीबीएसई के एक अधिकारी के मुताबिक इस वर्ष केवल यूपी बिहार से तकरीबन 9 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं पूरे देशभर से 30 लाख से ज्यादा आवेदन सीबीएसई के पास आए हैं। सीबीएसई इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड इसी हफ्ते जारी करने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि बोर्ड 15 दिसम्बर के आस पास इन अभ्यर्थियों के लिए सीटेट परीक्षा का आयोजन शुरू कर सकता है। अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल या केंद्र सरकार के विभिन्न स्कूलों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपने भी शिक्षक पात्रता के लिए आवेदन किया है। तो सफलता द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Course : Join Now की मदद लेकर आप सरकारी नौकरी का सपना साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट 2022 सिलेबस
सीटेट 2022 सैलरी
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र
सीटेट 2022 ई बुक
जानें कब जारी होगा सीटेट रिजल्ट
सीटेट परीक्षा के 15 से 20 जनवरी 2023 तक खत्म होने के बाद सीबीएसई द्वारा सीटेट की आंसर की जारी की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थियों के रिस्पांस इकट्ठे किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सीटेट रिजल्ट फरवरी 2023 में जारी कर दिया जाएगा।
इस कोर्स में क्या है खास
- 180+ लाइव इंटरेक्शन सेशन
- 150+ मटीरियल पीडीएफ
- 45 दिन का कोर्स
- दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन
- असली परीक्षा की भांति साप्ताहिक टेस्ट
- डेली 4 घंटे क्लास
- प्रश्न उत्तर का विशेष सत्र
- एक्सपर्ट फैकल्टीज द्वारा काउंसिलिंग सत्र
- विषय एक्सपर्ट्स द्वारा अनगिनत डाउट्स का समाधान
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X