फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Know how much time was taken from the notification to the release of the exam and result la-safalta

CTET 2022 : जानिए पिछली बार नोटिफिकेशन से लेकर परीक्षा व रिजल्ट जारी होने में लगा था कितना समय

Fri, 30 Sep 2022 11:38 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 11:38 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। इस पात्रता परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है

विज्ञापन
CTET 2022: Know how much time was taken from the notification to the release of the exam and result la-safalta
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। देशभर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को बेसब्री से CTET 2022 की अधिसूचना जारी होने का इंतजार बना हुआ है। दरअसल, CBSE द्वारा जारी पूर्व में जारी किए गए एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। हालांकि CBSE ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE अगले CTET के लिए सितंबर के आखिर में या अक्तूबर के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Ebook - Download Now की सहायता लेकर घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन से लेकर परीक्षा तथा रिजल्ट तक में लगा था कितना समय :

CBSE ने CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 20 सितंबर 2021 से 25 अक्तूबर 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच किया गया था और इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मार्च 2022 को जारी किया गया था। वहीं CBSE ने CTET 2022 का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर 2022 में किये जाने की बात कही है। अगर इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर2022 में ही पूरा कर लिया जाता है तो यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका रिजल्ट भी फरवरी या मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथागणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस मेंएडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed