CTET 2022 : अभ्यर्थियों को ऐसे मिलेगी परीक्षा की तिथियों-शिफ्ट की जानकारी, इस तैयारी से निकलेगा सीटेट
CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हुई है और यह 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर-जनवरी 2022-23 के बीच किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए देश की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं में से एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 जल्द ही आयोजन कराया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जोकि 24 नवंबर तक चलेगी। CBSE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर-जनवरी 2022-23 के बीच किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की तिथियों, परीक्षा शिफ्ट, एग्जाम सेंटर और परीक्षा नियमों के बारे में जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। अगर आपका भी सपना इस परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने का है तो आपको आज ही सफलता डॉट कॉम की मदद लेनी चाहिए। दरअसल सफलता डॉट कॉम ने लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स CTET Detailed Course : Join Now की शुरुआत की है। आप इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट ईबुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र
कैसे मिलेगी सफलता :
इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे। इस परीक्षा में कई विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं और अभ्यर्थियों को लैंग्वेज के पेपर में भी कई भाषाओं में से दो भाषाओं को चुनना होता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन भाषाओं का चयन करके सभी पेपर्स की तैयारी में जुट जाना चाहिए। इसके अलावा आप प्रीवियस इयर पेपर्स तथा मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय में हल कर सकेंगे। साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी सभी विषयों की बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 की भी सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स में आपको इस फील्ड में वर्षों का अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने का मौका मिलता है।
किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :
CTET में दो पेपर का आयोजन होगा और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X