फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Apply till 24, know how many years the certificate will be valid and where will you get job-safalta

CTET 2022 : 24 तक करें आवेदन, जानें कितने साल वैलिड रहेगा सर्टिफिकेट और कहां मिलेगी नौकरी

Tue, 08 Nov 2022 11:20 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 08 Nov 2022 11:20 AM IST
सार

CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
CTET 2022: Apply till 24, know how many years the certificate will be valid and where will you get job-safalta
CTET 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। देश भर में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच यह परीक्षा काफी लोकप्रिय है। CBSE ने इस साल आयोजित की जाने वाली CTET के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हुई है अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 24 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि CTET 2022 का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर-जनवरी 2022-23 के बीच किया जाना है। अगर आपका सपना इस परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने का है तो सफलता डॉट कॉम द्वारा नए पैटर्न पर शुरू किए गए CTET Detailed Course 2022 : Join Now की सहायता से आप इसे पूरा कर सकते हैं। इस कोर्स में सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा CTET की पक्की व बेहतर तैयारी कराई जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट ई बुक्स 
सीटेट मॉक टेस्ट 
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र 

कितने साल तक वैलिड रहेगा सर्टिफिकेट :

शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित होने वाली CTET परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डिग्री को जिंदगी भर के लिए मान्य करने के बाद CTET की डिग्री अब पूरे लाइफ टाइम के लिए मान्य कर हो गई है। अब इस परीक्षा में एक बार सफल होने के बाद अभ्यर्थी पूरी जिंदगी शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले CTET की डिग्री सिर्फ 7 साल के लिए मान्य हुआ करती थी।   

विज्ञापन

कहां मिलेगा पढ़ाने का मौका :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को ऊपर दिए गए स्थानों पर शिक्षकों की भर्ती कब निकलती है, इसपर नजर बनाए रखनी चाहिए। हालांकि इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शिक्षकों की भर्ती निकलने पर सिर्फ आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। अभ्यर्थियों को शिक्षक की नौकरी पाने के लिए उस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी योग्यताओं और उसकी चयन प्रक्रिया पर भी खरा उतरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SBI PO, CTET, SSC GD समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed