फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Application process will run for 25 days, know in which paper more candidates r successful-safalta

CTET 2022 : 25 दिनों तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया, जानें इसके किस पेपर में ज्यादा अभ्यर्थी होते हैं सफल

Fri, 04 Nov 2022 01:05 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 01:05 PM IST
सार

CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 24 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाता है। परीक्षा के दिसम्बर 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
CTET 2022: Application process will run for 25 days, know in which paper more candidates r successful-safalta
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CTET के अगले एडिशन में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। CBSE ने 20 अक्तूबर को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी है कि CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू हो जाएगी और इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस नोटिस के मुताबिक CTET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सिर्फ 25 दिन तक ही चलेगी। इसलिए इसमें शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Courses 2022 की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा ई बुक्स 
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 

किस पेपर में ज्यादा अभ्यर्थी हासिल करते हैं सफलता 

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है। दरअसल कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इसके पेपर 1 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वालों को इसके पेपर 2 में हिस्सा लेना होता है। CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े आकड़ों को देखने के बाद यह पता चलता है कि इसके पेपर 1 में अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत अधिक है। दरअसल CTET 2021 के पेपर 1 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों में से कुल 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी। जबकि इसके पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 17.21 था। वहीं CTET 2021 से पहले आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन

इसमें सफल होने के बाद कहाँ मिलेगी नौकरी 

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी कई संस्थानों में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी खास तौर पर केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET में उतीर्ण होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल भी अपने यहां शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के समय CTET पास अभ्यर्थियों को वरीयता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed