UGC NET: नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने में अब ज्यादा वक्त नहीं, यहां से होगा डाउनलोड; 6 को है एग्जाम
CSIR UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2023 Admit Card: यूजीसी नेट आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि आज, 3 दिसंबर है। परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित होनी है। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार अब बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। नीचे पढ़िए कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा।
कब जारी होगा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने अब सिर्फ तीन दिन बाकी रह गए हैं, लिहाजा एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड पर लिखी होगी ये जानकारी
एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि, समय और अन्य जानकारी मुद्रित होगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इन निर्दशों को ध्यान से पढ़ना होगा और इनका पालन भी करना होगा।
इनकी मदद से कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार अपने लॉग-इन विवरण जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
यूजीसी नेट परीक्षा 6 से 22 दिसंबर 2023 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उससे जुड़ी किसी भी परेशानी के मामले में उम्मीदवार एनटीए से संपर्क करें।
ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2023 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगइन करें और एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सब्मिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे चेक और सेव करें व प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X