CSIR UGC NET: सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, 28 जुलाई को पांच विषयों के लिए होगा एग्जाम
CSIR UGC NET City Slip Out: एनटीए ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह परीक्षा 28 जुलाई को पांच विषयों के लिए एक ही दिन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET City Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।
यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर की पहले जानकारी देने के लिए जारी की गई है। ध्यान दें, यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी है, एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
28 जुलाई को पांच विषयों के लिए होगी परीक्षा
इस वर्ष NTA द्वारा गणितीय विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, और भौतिक विज्ञान - इन पांच विषयों के लिए संयुक्त रूप से 28 जुलाई 2025 को एक ही दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जो देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
परीक्षा 28 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की पहली शिफ्ट में जीवन विज्ञान और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की दूसरी शिफ्ट में गणितीय विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, और भौतिक विज्ञान के पेपर आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, पीएचडी में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी।
CSIR UGC NET 2025: ऐसे करें डाउनलोड सिटी स्लिप
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक "संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून-2025: एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
- यह लिंक "लेटेस्ट न्यूज" सेक्शन में मिलेगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करनी होगी।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X