CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सत्र के लिए प्रमाणपत्र जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
CSIR UGC NET 2024 Certificates: एनटीए ने यूजीसी नेट जून सत्र के लिए प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) 2024 जून सत्र की परीक्षा के लिए प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। जून सत्र की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया है, 'संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2024 का प्रमाण पत्र अब एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है।' सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 जून प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
इस दिन परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई, 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा के लिए कुल 2,25,335 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परिणाम 12 सितंबर, 2024 को घोषित किया।
इन दिन होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा तिथि सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करने, सहायक प्रोफेसरों की भर्ती और भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीबीटी मोड में 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जानी है।
यदि किसी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह csirnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर मेल कर सकता है।
कमेंट
कमेंट X