CRPF Admit Card 2023: हेड कॉन्स्टेबल टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CRPF HCM Typing Test Admit Card 2023 Out: सीआरपीएफ एचसीएम भर्ती टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CRPF HCM Typing Test Admit Card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआरपीएफ एचसीएम कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। एएसआई स्किल टेस्ट के लिए 17420 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए शॉर्टहैंड के लिए 65,818 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
दिसंबर के पहले सप्ताह में टाइपिंग टेस्ट का अनुमान
सीआरपीएफ एचसीएम टाइपिंग टेस्ट दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। सीआरपीएफ एचसीएम टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और मेरिट सूची इस टेस्ट पर आधारित नहीं होगी। उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी और हिंदी के लिए प्रति मिनट 10500 और 9000 की-डिप्रेशन के साथ टाइपिंग की गति 35 और 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल टाइपिंग टेस्ट उन कंप्यूटरों पर आयोजित किया जाएगा, जो केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल 65,819 उम्मीदवार सीआरपीएफ एचसीएम टाइपिंग टेस्ट 2023 के लिए सफल घोषित किए गए हैं। सीआरपीएफ एचसीएम टाइपिंग टेस्ट 2023 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होंगे।
कमेंट
कमेंट X