फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CGL 2020-2021 Know the complete details of CGL exam pattern, syllabus and qualification

Crack SSC CGL 2020-2021: जानिए CGL परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और योग्यता की पूरी जानकारी

Tue, 08 Dec 2020 10:19 AM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 08 Dec 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
SSC CGL 2020-2021 Know the complete details of CGL exam pattern, syllabus and qualification
CGL 2021 परीक्षा - फोटो : पिक्साबे

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाले CGL 2021 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। यदि आप केंद्रीय सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो CGL एक बेहतरीन करियर विकल्प है। हर साल इस परीक्षा के लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं। CGL परीक्षा के माध्यम से आप सेंट्रल लेवल के निम्नलिखित पदों पर नौकरी कर सकते हैं: 

विज्ञापन

 

पद 

कार्य 

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर 

डेस्क जॉब, सार्वजनिक क्षेत्रों के संगठनों को ऑडिट में मदद करना।  

इंस्पेक्टर एग्जामिनर (CBEC) 

लिपिक या फाइल संबंधित कार्य, बंदरगाहों से गुजरने वाले सामानों पर कर का सत्यापन 

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (CBDT) 

असिस्टेंट (MEA) 

प्रशासन कार्य - रिपोर्ट लिखना, ईमेल करना, घटनाओं के बारे में अपडेट करना इत्यादि। 

सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर 

लिपिक या फाइल कार्य - करों की चोरी का पता लगाना। 

प्रिवेंटिव ऑफिसर 

लिपिक फाइल कार्य - तस्करी रोकना, माल के ऊपर सीमा शुल्क का आकलन। 

असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर 

मनी लांड्रिंग, जालसाजी आदि को रोकना। 

सेंट्रल विजिलेंस कमीशन 

किस फाइल करना, केंद्रीय सरकार द्वारा की गई सतर्कता की निगरानी करना। 

असिस्टेंट (रेलवे मंत्रालय

डेस्क जॉब 

असिस्टेंट (इंटेलिजेंस ब्यूरो) 

खोजी अधिकारी, प्रमुख रूप से कंप्यूटर या इंटेलिजेंस ब्यूरो में डेटा एंट्री करना। 

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 

नोट्स रिपोर्ट तैयार करना। 

सब इंस्पेक्टर (CBI) 

कार्य राज्य के पुलिस के समान है लेकिन शक्तियां अधिक है। चुनौतिपूर्ण स्थिति में काम करना। 

डिविजनल अकाउंटेंट (CAG) 

राज्य सरकार के कामों की ऑडिटिंग। 

इंस्पेक्टर नारकोटिक विभाग 

अफीम, खसखस के खेती पर नियंत्रण करना। प्रतिबंधित दवाओं के तस्करी को रोकना। 

टैक्स असिस्टेंट (CBDT) 

 टैक्स डेटा का मूल्यांकन, सत्यापन और संशोधन करना है। 

 
उपर्युक्त पदों के अलावा CBDT, CBEC, CAG, NIA जैसे केंद्रीय विभागों में अकाउंटेंट, असिस्टेंट, इंस्पेक्टर, रिपोर्टर आदि के पदों पर भर्तियां होती है। 

एग्जाम पैटर्न 
कर्मचारी चयन आयोग चार चरणों में CGL की परीक्षा कराती है। जिसमें पहले और दूसरे चरण की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रणाली से कंप्यूटर बेस्ड होती है। वहीं तीसरे चरण की परीक्षा पैन और पेपर पर लिखित होती है। चौथे चरण में छात्रों के डेटा एंट्री स्पीड का टेस्ट होता है। 
विज्ञापन


टियर- 1: 
SSC CGL परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होते हैं। इसके लिए छात्रों को 60 मिनट का समय दिया जाता है। इस टेस्ट में गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काट लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 

25 

50 

जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स 

25 

50 

गणित 

25 

50 

इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 

25 

50 

कुल 

100 

200 

 
टियर-2: 
पहले टियर में पास होने वाले छात्र ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होते है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है। इस टेस्ट में प्रत्येक विषय के लिए 2 घंटे का समय होता है। इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन विषय से 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं गणित, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन से 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में इंग्लिश सेक्शन में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक और गणित, जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन में गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काट लिया जाता है। 
 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

समय 

गणित 

100 

200 

2 घंटे 

इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 

200 

200 

2 घंटे 

जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स 

100 

200 

2 घंटे 

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 

100 

200 

2 घंटे



टियर-3: 

यह टेस्ट पैन और पेपर की मदद से लिखित होता है। जिसमें छात्रों के भाषा कुशलता, व्याकरण, शब्दावली के ज्ञान की जांच होती है। इसमें 60 मिनट के समय में पत्र लेखन और निबंध लेखन करने होते हैं। यह परीक्षा 100 अंक की होती है। 

टियर-4: 

अंत में छात्रों के कंप्यूटर कौशलता का परीक्षण होता है। जिसमें डेटा एंट्री स्किल्स टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) होता है।  बता दें कि टैक्स असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डेटा एंट्री टेस्ट देते हैं। वहीं कॉप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, प्रिवेंटिव ऑफिसर आदि के पद के आवेदन करने वाले उम्मीवार देते हैं। 

CGL परीक्षा सिलेबस 

विषय 

टॉपिक्स 

इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 

  • वाक्यांश एवं मुहावरे 
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन 
  • रिक्त स्थान भरें 
  • एरर स्पॉटिंग 
  • स्पेलिंग करेक्शन 
  • वाक्य सुधार समस्याएं इत्यादि। 

गणित 

  • सरलीकरण 
  • ब्याज 
  • प्रतिशत 
  • अनुपात और समानुपात 
  • औसत 
  • चाल, समय और दूरी 
  • लाभ और हानि 
  • आयु पर आधारित प्रश्न 
  • ज्यामिति, त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति 
  • बीजगणित 
  • संख्या प्रणाली इत्यादि। 

जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स 

  • स्टेटिक सामान्य ज्ञान 
  • विज्ञान 
  • करंट अफेयर्स 
  • भूगोल 
  • वित्त और अर्थ व्यवस्था 
  • राजनीति शास्त्र 
  • इतिहास 
  • भूगोल 
  • पर्यावरण अध्ययन इत्यादि। 

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 

  • लॉजिकल ऑर्डर 
  • डिक्शनरी ऑर्डर 
  • कोडिंग डिकोडिंग 
  • दिशा और दूरी 
  • रक्त संबंध 
  • वेन आरेख 
  • नॉन वर्बल रीजनिंग 
  • सीरीज 
  • मौखिक तर्क 
  • मैट्रिक्स इत्यादि। 


योग्यताएं 

आयु सीमा  
SSC CGL के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं PWD, एससी/एसटी और महिलाओं के लिए विशेष आयु छूट का प्रावधान है।  

शैक्षिक योग्यता  
उम्मीदवारों के पास किसी एक मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अलग- अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित किए गए हैं: 

जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर - ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 12वीं में गणित विषय में 60% अंक होना चाहिए। 

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/ अस्सिटेंट अकाउंट ऑफिसर - इन पदों के लिए कॉमर्स और बिजनेस मैनेजमेंट क्षेत्रों से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जिसमें, बी. कॉम, एमबीए, सीए, सीएस इत्यादि होनी चाहिए। 


उपर्युक्त विवरण के आधार पर देख सकते हैं कि SSC CGL की परीक्षा सरकारी संस्थानों में नौकरी करने के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है। इस परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए आज ही ज्वॉइन करें Safalta.com द्वारा आयोजित SSC CGL टारगेटेड कोर्स। इस कोर्स में आपको ऑनलाइन लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज, रिकॉर्डेड क्लासेज बेस्ट स्टडी मटेरियल, साप्ताहिक मॉक टेस्ट, स्पेशल डाउट क्लियरिंग सेशन जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। सिर्फ 2699 रुपए के शुल्क में आप इस कोर्स का लाभ उठा सकते हैं।  

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2JWV8fT  
अथवा अभी भरें ये फॉर्म - https://bit.ly/3oz9cLB

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed