फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack RRB Group-D Exam 2020 preparation tips know about exam pattern syllabus and vacancy

Crack RRB Group-D Exam 2020: देखिए पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और वैकेंसी

Wed, 16 Sep 2020 01:57 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 16 Sep 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Crack RRB Group-D Exam 2020 preparation tips know about exam pattern syllabus and vacancy
RRB Group D Exam 2020 - फोटो : Amar Ujala

काफी लंबे समय के इंतजार के बाद RRB ग्रुप-D की परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। जिससे बेरोजगारी की मार सह रहे लाखों छात्रों को उम्मीद की एक किरण नजर आने लगी है। साल 2019 के फरवरी माह में RRB ग्रुप-D की आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें करीब 1,03,769 पदों पर भर्तियां होनी हैं। जिसके लिए देश के करीब 2.5 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अब यह परीक्षा 15 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। 

विज्ञापन

यदि आपने भी इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। हम यहां आपको ग्रुप-D की परीक्षा के सही पैटर्न, पूरे सिलेबस और वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। 

विज्ञापन

एग्जाम पैटर्न: 

RRB ग्रुप-D की परीक्षा मुख्यतः तीन चरणों में होती है। 

  • लेवल -1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 
  • लेवल -2 शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 
  • लेवल -3 दस्तावेज सत्यापन (DV) 

लेवल 1- कंप्यूटर आधारित टेस्ट-यह परीक्षा का पहला चरण होता है जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्शन 

प्रश्नों की संख्या 

गणित 

25 

सामान्य रीजनिंग 

30 

सामान्य विज्ञान 

25 

करंट अफेयर्स 

20 

कुल 

100 

याद रखें, ये परीक्षा ऑप्शनल होगी। जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगा। प्रत्येक 3 गलत सवाल पर 1 अंक काट लिया जाएगा।  

लेवल 2- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)- RRB ग्रुप-D में भर्ती होने के लिए इच्छुक आवेदको को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) मे पास होना अनिवार्य होता है। पुरुष-महिला आवेदको के लिए पीईटी टेस्ट के मानदंड निम्नानुसार है:- 

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 

महिला उम्मदवारों के लिए 

एक मौके में, 2 मिनट में 100 मी की दूरी 35 Kg वजन उठाकर, बिना वजन नीचे रखे चलने में सक्षम होना चाहिए 

4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी दौड़ने में सक्षम होना चाहिए। 

एक मौके में, 2 मिनट में100 मी की दूरी 20 Kg वजन उठाकर, बिना वजन नीचे रखे चलने में सक्षम होना चाहिए 

5 मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी दौड़ने में सक्षम होना चाहिए। 


लेवल 3- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( दस्तावेज़ सत्यापन) 

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
  • दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों को एक ही अंक हासिल करने के मामले में उनकी आयु मानदंड से निर्धारित की जाएगी अर्थात, ज्यादा उम्र के व्यक्ति को उच्च योग्यता पर रखा जाएगा और यदि आयु समान है, तो नाम का वर्णमाला क्रम (A से Z) के आधार पर होगा। 

 

सिलेबस : 

RRB ग्रुप-की परीक्षा में 4 सेक्शन पढ़ने होते हैं।  

  • गणित - इस परीक्षा के गणित सेक्शन में नंबर सिस्टम, बोडमास (BODMAS), दशमलव, भिन्न, लघुत्तम समापवर्त्य (LCM ), महत्तम समापवर्तक (HCF), अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, मेन्सुरेशन, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित (एलजेब्रा), ज्योमेट्री व ट्रिग्नोमेट्री, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, नल और टंकी आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।  
  • सामान्य रीजनिंग - रीजनिंग सेक्शन में अनुरूपता (Analogies), वर्णानुक्रमनुसार और संख्या श्रंखला ( Alphabetical and Number Series), कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, समानताएं व अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं।  
  • सामान्य विज्ञान - जनरल साइंस विषय में 10 वीं कक्षा तक के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न शामिल होते हैं। ये प्रश्न मूल रूप से वैज्ञानिक पहलू में आपके अवलोकन और अनुभव के ज्ञान का परीक्षण करते हैं। 
  • करंट अफेयर्स - इसके लिए विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, खेलकूद, संस्कृति, व्यक्ति विशेष, अर्थशास्त्र, राजनीति व अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें। साथ ही विगत कुछ माह में घटे मुख्य घटनाओं का विवरण जान लें।  

वैकेंसी  

रेलवे ग्रुप-D के लिए रेलवे के कई अलग-अलग जोन में भर्तियां कराई जाती हैं। निम्नलिखित लिस्ट से आप विभिन्न जोन के आधार पर भर्तियों का विवरण जान सकेंगे: 

रेलवेजोन 

वैकेंसी 

सेंट्रल रेलवे 

9,345 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे 

3,563 

ईस्ट कोस्ट रेलवे 

2,555 

ईस्टर्न रेलवे,  CLW &मेट्रो 

10,873 

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंड डीएलडब्लू 

4,730 

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, एमसीएफ एंड आरडीएसओ 

4,002 

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 

5,249 

नॉर्थेस्ट फ्रंटियर रेलवे 

2,894 

नॉर्थरेलवे, डीएमडब्ल्यूएंडआरसीएफ 

13,153 

साउथ सेंट्रल रेलवे 

9,328 

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 

1,664 

साउथ वेस्टर्न रेलवे 

7,167 

साउथर्न रेलवे एंड आईसीएफ 

9,579 

साउथ ईस्टर्न रेलवे 

4,914 

वेस्ट सेंट्रल रेलवे 

4,019 

वेस्टर्न रेलवे 

10,734 

कुल 

1,03,769 

 

अगर आप भी आरआरबी एनटीपीसी की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं।इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है।तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3mo9c0A

RRB NTPC और  ग्रुप-D से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed