{"_id":"5f2a81696a6e321a4f586877","slug":"crack-nda-exam-know-about-these-10-important-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA\/NA Exam 2020: परीक्षा में होना है सफल, तो ये 10 महत्वपूर्ण टिप्स आएंगे काम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NDA/NA Exam 2020: परीक्षा में होना है सफल, तो ये 10 महत्वपूर्ण टिप्स आएंगे काम
Sun, 09 Aug 2020 02:24 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
NDA/NA Exam 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप भारतीय सेना में दिलचस्पी रखते हैं और 12 वीं पास होने के बाद सेना में भर्ती होकर एक गौरवपूर्ण करियर बनाना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। एनडीए की परीक्षा नेवी, एयर फोर्स और आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने के लिए आयोजित की जाती है, जो कि 12वीं कक्षा के और 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है। प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र NDA की परीक्षा देते हैं। लेकिन कुछ ही भाग्यशाली छात्र इस परीक्षा को क्रैक कर पाते हैं। जो अभ्यर्थी एनडीए परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं वे सोचते हैं कि एनडीए भर्ती की परीक्षा बहुत कठिन है। लेकिन अगर आप सच में एनडीए की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको पूरे मन से इसके लिए तैयारी करनी पड़ेगी।
NDA की परीक्षा भारतीय सेना में भर्ती होने का पहला स्टेप होता है। इसके माध्यम से देश के तीनों सेना थल, वायु और जल सेना में भर्ती हो सकते हैं। NDA की परीक्षा क्रैक करने के लिए आप अध्ययन के लिए एक ठोस योजना तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
NDA की परीक्षा दो चरण में होती है। पहले लिखित परीक्षा होती है फिर इंटरव्यू होता है। जिसके लिए गणित और सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना होता है।
एनडीए के माध्यम से चयन न केवल लिखित परीक्षा पर आधारित है, बल्कि आपका व्यक्तित्व और स्वास्थ्य भी इसमें प्रमुख भूमिका निभाता है। सभी एस्पिरेंट्स को सलाह दी जाती है कि आप पर्याप्त भोजन और पानी के सेवन के माध्यम से आपको फिट और स्वस्थ रखें।
ऐसे प्रश्नों के लिए ज्यादा समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई प्रश्न 2 मिनट से ज्यादा समय लेता है तो उसे छोड़ देना चाहिए।
इस तरह आप NDA की परीक्षा को इन टिप्स की के माध्यम से आसानी से क्रैक कर सकते हैं। साथ ही आप NDA की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोर्स भी ज्वॉइन कर सकते हैं। Safalta.com आपके लिए 30 दिन का ऑनलाइन स्कोर बूस्टर कोर्स लाया है। इस कोर्स में विद्यार्थियों को 120+ घंटे की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी।
नोट- जिनके माता-पिता आर्म्ड फोर्सेज यानी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें 25% की विशेष छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन कोड DEFENCE25 का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान दें कि कोर्स का शुल्क 3499 रुपये है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष छूट है। उनको इस NDA/NA पाठ्यक्रम पर 25 फीसदी की दी जा रही है। इनके लिए कूपन कोड Safgov25 है।
NDA/NA से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें- https://bit.ly/2EXbl1W
आज ही इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें- https://bit.ly/3fvANZ8
विज्ञापन
NDA की परीक्षा भारतीय सेना में भर्ती होने का पहला स्टेप होता है। इसके माध्यम से देश के तीनों सेना थल, वायु और जल सेना में भर्ती हो सकते हैं। NDA की परीक्षा क्रैक करने के लिए आप अध्ययन के लिए एक ठोस योजना तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर आप सोच रहें कि यूपीएससी एनडीए (NDA) की तैयारी कैसे करें तो हम आपको आज बताते हैं कि आपको एनडीए की तैयारी कैसे करनी चाहिए।
विज्ञापन
1. एग्जाम सिलेबस और पैटर्न का रखें ध्यान
किसी भी परीक्षा को क्रैक करने का पहला कार्य होता है, उसके सिलेबस का अच्छे से अध्ययन करना। इसी तरह NDA की परीक्षा क्रैक करने के लिए भी सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है। NDA की तैयारी के लिए सिलेबस NDA की ऑफिशियल वेबसाइट से पा सकते हैं।NDA की परीक्षा दो चरण में होती है। पहले लिखित परीक्षा होती है फिर इंटरव्यू होता है। जिसके लिए गणित और सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना होता है।
2. शेड्यूल बनाएं
बेहतर तैयारी के लिए स्मार्ट अध्ययन योजना होना आवश्यक है। यहां स्मार्ट अध्ययन योजना का अर्थ है कि अपने समय का सही से उपयोग करें और सिलेबस को सुव्यवस्थित करें। इसके साथ प्रश्नों को दो भागों में बांट लें पहला आसान प्रश्न और दूसरा कठिन प्रश्न। इसके बाद साप्ताहिक और मासिक नियमों के आधार पर तैयारी करना शुरू करें। परीक्षा की तैयारी के दौरान अंतिम के दिनों में रिवीजन करें। रिवीजन के दौरान कुछ नया ना पढ़ें।3. विषय के बेसिक को अच्छे से समझें
कहते हैं किसी भी विषय का विस्तृत अध्ययन करने के लिए सबसे पहले उसके बेसिक पर कमांड होना जरूरी होता है। इसी तरह NDA की परीक्षा के लिए भी विषयों के बेसिक को अच्छे से समझना जरूरी है। यदि आपने 11 वीं और 12 वीं कक्षा में मन लगा कर पढ़ाई किया है तो आपको सीधे पुराने पेपर्स को सॉल्व करना शुरू कर देना चाहिए। इसमें पेपर को सॉल्व करने के साथ साथ कठिन टॉपिक्स को अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए।4. नोट्स जरूर बनाएं
NDA की तैयारी के दौरान जितना जरूरी होता है कि हम एक नियमित योजना की तरह काम करें, उतना ही जरूरी होता है कि खुद से एक आवश्यक नोट्स जरूर बनाए। ताकि आगे भी इसकी तैयारी में अच्छे से मदद मिल सके। गणित विषय में किस ट्रिक से प्रश्नों को सॉल्व किया जा सकता है उसका अलग से नोट्स बनाएं।5. मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर को सॉल्व करें
तैयारी को सही दिशा में करना बहुत जरूरी है। पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करने से आपकी गति में वृद्धि होगी और साथ ही आपको परीक्षा के एनडीए परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में पता चलेगा।एनडीए के माध्यम से चयन न केवल लिखित परीक्षा पर आधारित है, बल्कि आपका व्यक्तित्व और स्वास्थ्य भी इसमें प्रमुख भूमिका निभाता है। सभी एस्पिरेंट्स को सलाह दी जाती है कि आप पर्याप्त भोजन और पानी के सेवन के माध्यम से आपको फिट और स्वस्थ रखें।
6. बाउंसर प्रश्नस पर समय बर्बाद ना करें
NDA की तैयारी करने वाले ज्यादातर बच्चे बाउंसर प्रश्नों का शिकार हो जाते हैं। बाउंसर प्रश्न वो प्रश्न होते हैं जिनमें ज्यादा से ज्यादा समय लगता है। जो बेहद टाइम टेकिंग होते हैं।ऐसे प्रश्नों के लिए ज्यादा समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई प्रश्न 2 मिनट से ज्यादा समय लेता है तो उसे छोड़ देना चाहिए।
7. सामान्य ज्ञान का अध्ययन करें
जैसा की पहले भी चर्चा किया गया है NDA की परीक्षा मुख्यत: गणित और सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित होता है। इसलिए सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सामान्य ज्ञान का सही से अध्ययन करने से केवल परीक्षा ही नहीं बल्कि इंटरव्यू भी अच्छे से क्रैक कर सकते हैं।8. रिवीजन करें
परीक्षा की तैयारी करने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है रिवीजन करना। सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करके जो नोट्स तैयार करते हैं उसका परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले अच्छे से रिवीजन कर लेना चाहिए।9. ध्यान को भटकने ना दें
बता दें कि NDA की तैयारी 12 वीं के बाद ही शुरू हो जाती है। इस दौरान पढ़ाई करते वक़्त ध्यान को भटकने ना दें। अच्छे से पूरा समय देखर नोट्स को पढ़ना चाहिए और तैयारी करना चाहिए। मन में नेगेटिव विचार बिल्कुल नहीं आने दें।10. परीक्षा वाले दिन विशेष ध्यान रखें
जिस दिन परीक्षा होने वाली हो उस दिन दिमाग को बिल्कुल शांत रखें। यदि आपके साथ तैयारी के दौरान ऐसा हुआ हो कि आप कुछ सवालों को सॉल्व नहीं कर पाएं हो तो उस दौरान उन्हें बिल्कुल याद ना करें। बल्कि उन प्रश्नों के बारे में सोचें जिन्हें अच्छे से पढ़ा है। परीक्षा के वक़्त समय का विशेष ध्यान रखें।इस तरह आप NDA की परीक्षा को इन टिप्स की के माध्यम से आसानी से क्रैक कर सकते हैं। साथ ही आप NDA की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोर्स भी ज्वॉइन कर सकते हैं। Safalta.com आपके लिए 30 दिन का ऑनलाइन स्कोर बूस्टर कोर्स लाया है। इस कोर्स में विद्यार्थियों को 120+ घंटे की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी।
नोट- जिनके माता-पिता आर्म्ड फोर्सेज यानी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें 25% की विशेष छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन कोड DEFENCE25 का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान दें कि कोर्स का शुल्क 3499 रुपये है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष छूट है। उनको इस NDA/NA पाठ्यक्रम पर 25 फीसदी की दी जा रही है। इनके लिए कूपन कोड Safgov25 है।
NDA/NA से संबंधित सवाल पूछने के लिए यहां क्लिक करें- https://bit.ly/2EXbl1W
आज ही इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें- https://bit.ly/3fvANZ8
कमेंट
कमेंट X