फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COVID-19: Delhi L-G reviews state-run varsities' preparedness for conducting pending exams

दिल्ली: उपराज्यपाल ने लंबित परीक्षाओं के संचालन को लेकर कुलपतियों से की बातचीत

Mon, 11 May 2020 07:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: Delhi L-G reviews state-run varsities' preparedness for conducting pending exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लंबित परीक्षाओं और ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी की समीक्षा को लेकर बातचीत की। उन्होंने कुलपतियों से छात्रों, फैकल्टी और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक गतिविधियों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस बात की जानकारी उप राज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी बयान में दी गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अलर्ट! एनटीए ने NEET की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए जारी किया ये बेहद अहम नोटिस
विज्ञापन


अनिल बैजल ने सभी कुलपतियों से अगले शैक्षणिक वर्ष की योजनाओं का चार्ट तैयार करने के लिए भी कहा है। उप राज्यपाल के साथ हुई इस बातचीत में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और अंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपित शामिल हुए। उपराज्यपाल ने सभी कुलपतियों से दाखिले और परीक्षाओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-  UP Board 2020: 12वीं के बाद करें नर्सिंग कोर्स और सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पाएं नौकरी

उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि हर संस्थान को वर्चुअल क्लासरूम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा विकसित करनी चाहिए। सभी टीचिंग स्टाफ को तकनीक के इस्तेमाल में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कुलपतियों को समय-समय पर सिलेबस पूरा करने, परीक्षाओं के संचालन और परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed