फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid 19: CBSE announces marking policy for canceled 10th board exams

सीबीएसई : कोरोना के कारण रद्द 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 'नई नीति' का एलान, जून में आएंगे नतीजे

Sat, 01 May 2021 09:12 PM IST
योगेश साहू एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 01 May 2021 09:12 PM IST
सार

कोविड-19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Covid 19: CBSE announces marking policy for canceled 10th board exams
बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीबीएसई ने कोविड-19 की वजह से रद्द की गईं 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई अंक निर्धारण नीति की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक सत्र के दौरान हुई परीक्षाओं पर आधारित होंगे। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के परिणाम इसी साल जून में घोषित किए जाएंगे। यह खबर और अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बेहताशा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अप्रैल माह में ही कक्षा 10वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के फैसले की घोषणा की थी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया था, इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


कोविड-19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा था कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई राज्य पहले ही कर चुके है परीक्षा स्थगित
बता दें कि सीबीएसई के परीक्षाएं स्थगित करने आदेश से पहले ही कई राज्य सरकारों ने इसी तरह के फैसले लिए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपने राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तब इसी तरह के फैसले लेने पर अन्य राज्यों की सरकारें भी विचार कर रही थीं।





पीएम मोदी की अध्यक्षता में फैसला
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने का एलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई थी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी। इससे देशरभर में करीब 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed