फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Counseling ›   career counselling in business school

पहले अनुभव लो फिर जाओ बिजनेस स्कूल

Wed, 15 Oct 2014 12:14 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
career counselling in business school
मैनेजमेंट के क्षेत्र में दाखिले के लिए जॉब का अनुभव कितना मायने रखता है? जानकारी दें।
अलका सक्सेना
विज्ञापन


मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की इच्छा हो, तो किसी संस्थान में दाखिले से पहले प्रबंधन से संबंधित सामान्य जॉब अनुभव प्राप्त करने की कोशिश करें। इस दौरान बेहतर टाइम मैनेजमेंट का इस्तेमाल करते हुए आप एमबीए एंट्रेंस टेस्ट के लिए बेहतर तैयारी भी कर सकती हैं। इससे संबंधित कैट, मैट आदि कई प्रवेश परीक्षाएं हैं, जिनकी तैयारी के लिए आपको पर्याप्त समय देना होगा। अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के बाद जॉब के दौरान आपको तैयारी के लिए भी समय मिल जाएगा और साथ ही जॉब एक्सपीरिएंस भी हो जाएगा। दाखिले के दौरान मैनेजमेंट संस्थान ऐसे ही विद्यार्थियों को वरीयता देते हैं। इसलिए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्नातक के तुरंत बाद एमबीए का रुख न करें। किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेने के लिए आजकल वर्क एक्सपीरिएंस भी महत्वपूर्ण माना जाने लगा है। यह और बात है कि इस संबंध में लिखित रूप से ऐसा कोई दिशानिर्देश नहीं है। जॉब करने के बाद दाखिला लेने वालों को काम का भी अनुभव होता है, जबकि नए विद्यार्थियों के पास इसका अभाव होता है। ऐसे में बाद में प्लेसमेंट के दौरान कंपनियां भी कई मामलों में ऐसे ही विद्यार्थियों को प्रमुखता देती हैं। इसलिए प्रबंधन संस्थान के चयन और नामांकन से पहले बाजार का अनुभव अवश्य ले लें। यही नया कॅरियर ट्रेंड है।
विज्ञापन


अमेरिका में इंजीनियरिंग से संबंधित स्नातक कोर्स में दाखिले की इच्छा है। अभी मैं 10वीं का विद्यार्थी हूं। मैं कितनी बार सैट में बैठ सकता हूं?
वरुण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

आप 10वीं कक्षा में हैं, तो कम-से-कम दो-तीन बार सैट में बैठने की योजना जरूर बनाएं। कोई जरूरी नहीं कि आप पहली बार में ही टेस्ट में बहुत अच्छा कर जाएं। ऐसे में दूसरी या तीसरी बार के टेस्ट में बेहतर करने की संभावना प्रबल होती है। संभव है कि एक ही बार में अच्छा परिणाम मिल जाए,पर ऐसा नहीं भी हो सकता है। इसलिए एक से अधिक बार इस परीक्षा में बैठने की योजना बनाना ठीक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed