फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Counseling ›   campus interview how to proepare yourself

कैंपस इंटरव्यू के लिए कैसी हो तैयारी

Tue, 07 Oct 2014 03:02 PM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Tue, 07 Oct 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
campus interview how to proepare yourself
कैंपस प्लेसमेंट से संबंधित इंटरव्यू के लिए किस तरह की योग्यता खुद में विकसित करनी चाहिए?  
विज्ञापन

दिनेश कुमार सिंह

स्टूडेंट्स के एकेडमिक बैकग्राउंड पर कंपनियां अधिक ध्यान देती हैं। पढ़ाई कहां से हुई है? किस विषय में स्पेशलाइजेशन है? क्या काम का कोई अनुभव रहा है? इसलिए संबंधित सवालों के लिए तैयार रहना चाहिए। अभ्यर्थियों की प्रबंधकीय क्षमता का भी आकलन किया जाता है, क्योंकि चयन के बाद उनके जॉब की प्रकृति कुछ ऐसी ही होती है। किसी समस्या पर निर्णय लेने की उनकी क्षमता कितनी दुरुस्त है, यह जानने की भी कोशिश की जाती है।

जॉब के व्यावहारिक माहौल में कई ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जहां तुरंत और दृढ़ फैसला लेना होता है। स्पष्ट है कि कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू में सैद्धांतिक ज्ञान के अलावा विद्यार्थियों की प्रायोगिक क्षमता को भी परखने की कोशिश की जाती है। तनावपूर्ण माहौल में आपका व्यवहार कैसा होगा, इसकी जांच भी की जाती है।
विज्ञापन


इसलिए ऐसे इंटरव्यू के लिए विषय से संबंधित सवालों के अलावा कार्य-स्थल की परिस्थिति से संबंधित सवालों के आधार पर भी अपनी तैयारी दुरुस्त रखनी चाहिए। भविष्य के बारे में आपके विजन यानी दूरदृष्टि की परख भी इस दौरान की जाती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed