फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Coronavirus Outbreak: AMU to donate 1 Day salary to PM CARES Fund

केवीएस, जेएनयू के बाद अब एएमयू के शिक्षक और कर्मचारी भी पीएम केयर फंड में देंगे एक दिन का वेतन

Tue, 31 Mar 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 31 Mar 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: AMU to donate 1 Day salary to PM CARES Fund
एएमयू

केवीएस, सीबीएसई और जेएनयू के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में दान करेंगे। बताया जा रहा है कि यह निर्णय अलीगढ़ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों, कार्यकारी परिषद के निर्वाचित सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ ही कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में लिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव और इस संकट  काल से उभरने के लिए देशवासियों के सामने पीएम केयर फंड में आर्थिक सहयोग की अपील की थी जिसके बाद से उद्योगपति, फिल्म जगत की हस्तियां, क्रिकेटर और आम नागरिक आगे बढ़कर पीएम केयर फंड में आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संघ (केवीएस) ने राष्ट्र के समर्थन और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे केवीएस कर्मचारियों के एक दिन के वेतन को पीएम केयर में दान करने की घोषणा की थी। पीएम केयर में अब तक कई हस्तियां भी आर्थिक सहयोग कर चुकी हैं जिनमें अक्षय कुमार, विराट कोहली और अनुष्का शामिल हैं। आपको बता दें कि बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने पीएम केयर में 4 करोड़, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़,  अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है। वहीं, अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed