{"_id":"5e8332c08ebc3e768648566c","slug":"coronavirus-outbreak-amu-to-donate-1-day-salary-to-pm-cares-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवीएस, जेएनयू के बाद अब एएमयू के शिक्षक और कर्मचारी भी पीएम केयर फंड में देंगे एक दिन का वेतन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केवीएस, जेएनयू के बाद अब एएमयू के शिक्षक और कर्मचारी भी पीएम केयर फंड में देंगे एक दिन का वेतन
Tue, 31 Mar 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
एएमयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवीएस, सीबीएसई और जेएनयू के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में दान करेंगे। बताया जा रहा है कि यह निर्णय अलीगढ़ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों, कार्यकारी परिषद के निर्वाचित सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ ही कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव और इस संकट काल से उभरने के लिए देशवासियों के सामने पीएम केयर फंड में आर्थिक सहयोग की अपील की थी जिसके बाद से उद्योगपति, फिल्म जगत की हस्तियां, क्रिकेटर और आम नागरिक आगे बढ़कर पीएम केयर फंड में आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संघ (केवीएस) ने राष्ट्र के समर्थन और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे केवीएस कर्मचारियों के एक दिन के वेतन को पीएम केयर में दान करने की घोषणा की थी। पीएम केयर में अब तक कई हस्तियां भी आर्थिक सहयोग कर चुकी हैं जिनमें अक्षय कुमार, विराट कोहली और अनुष्का शामिल हैं। आपको बता दें कि बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने पीएम केयर में 4 करोड़, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है। वहीं, अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X