फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU UG PG Entrance Exam Postponed: BHU postpones all entrance tests scheduled till May 10

BHU UG PG Entrance Exam: बीएचयू ने अप्रैल -मई में होने वाली सभी प्रवेश परीक्षाओं को किया स्थगित

Wed, 15 Apr 2020 10:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 15 Apr 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
BHU UG PG Entrance Exam Postponed: BHU postpones all entrance tests scheduled till May 10
विद्यार्थी - फोटो : amar ujala

BHU UG PG Entrance Exam: देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से बनारस हिंदु विश्वविद्यालय ने सभी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बीएचयू ने अप्रैल और मई में होने वाले सभी प्रवेश परीक्षाओं को टाल दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है। यह लॉकडाउन का दूसरा चरण है। इससे पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था, लेकिन इसे बढ़ाकर तीन मई कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में बीएचयू ने नोटिफिकेशन जारी करके सभी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 1 मई से 6 मई के बीच आयोजित होने वाले एसईटी प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया गया है। इस परीक्षा की आगामी तारीख की जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। बीएचयू एसईटी के अलावा बीएचयू यूईटी/पीईटी परीक्षाएं भी स्थगित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC Exams 2020: यूपीएससी ने परीक्षाओं और साक्षात्कार को लेकर जारी की ये सूचना

लॉकडाउन बढ़ने से बीएचयू ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 26 अप्रैल से लेकर 10 मई के बीच होना था, लेकिन इनको स्थगित कर दिया है। अभी इन परीक्षाओं के आगामी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। ये परीक्षाएं कब होंगी इसकी जानकारी बीएचयू के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed