{"_id":"5e6c6b578ebc3ea4b11c3a15","slug":"corona-virus-jnu-also-decided-all-classes-closed-till-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: डीयू के बाद अब JNU ने भी लिया फैसला, 31 मार्च तक सभी कक्षाएं बंद","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना वायरस: डीयू के बाद अब JNU ने भी लिया फैसला, 31 मार्च तक सभी कक्षाएं बंद
Sat, 14 Mar 2020 10:57 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
JNU
दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईआईटी दिल्ली ने कोरोना वायरस के चलते सभी कक्षाओं और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब खबर सामने आई है कि जेएनयू यानी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी भी इस राह पर अग्रसर है। विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कक्षाओं को रोकने का फैसला लिया है। साथ ही सभी परीक्षाएं भी स्थगित करने जा रही है। इसके लिए जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया। नोटिस के मुताबित, 31 मार्च दिन मंगलवार तक विश्वविद्यालय में सभी परीक्षाओं और कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- DU में दिखा कोरोना वायरस का असर, इस तिथि तक कक्षाएं भी रद्द
विज्ञापन
- नोटिस में जेएनयू ने बताया है कि उन्होंने क्लास प्रेजेंटेशन, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस के साथ सेमिनार जैसे- बड़े बड़े कार्यक्रमों को भी रद्द करने का फैसला लिया है।
- इसके अलावा जेएनयू में रहने वाले छात्रों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सभी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई है।
- इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU- Delhi University) ने स्नातकों और परास्नातकों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बता दें, विश्वविद्यालय ने भी यूजी और पीजी की इंटरनल परीक्षा 31 मार्च तक टाल दी हैं।
- इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने वर्कशाप, सम्मेलनों सहित सभी कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।
- अभी नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, 31 मार्च के बाद स्थिति के अनुसार तय होगा कि परीक्षा कब आयोजित की जा सकती है।
- कोरोना वायरस को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एहतियात बरने को कहा है। बता दें कि दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल भी 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे।
- सीएम केजरीवाल ने यह भी जानकारी दी कि शैक्षिक संस्थानों भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X